तालिबान भले ही समूचे अफगानिस्तान पर कब्जे का दावा कर रहा है, लेकिन अब भी उसे कई जगहों पर कड़ी टक्कर मिल रही है। अंद्राब घाटी में विद्रोही लड़ाकों से संघर्ष के दौरान तालिबान के बानू जिले के कमांडर की मौत हो गई है। यही नहीं इस संघर्ष में उसके तीन अन्य साथी भी मारे गए हैं। इसके अलावा फज्र इलाके में संघर्ष में भी तालिबान के 50 लड़ाकों के मारे दाने की खबर है। इसके अलावा 20 लोगों को विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है। इसके अलावा विद्रोहियों के भी 6 लोग जख्म हुए हैं और एक की मौत हो गई है। इस बीच तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी को घेर लिया है। हालांकि उसका कहना है कि हम लड़ने की बजाय राजनीतिक समाधान के पक्षधर हैं।