गुरूमत समागम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का उमड़ा संगम 

DNA Live

October 27, 2022

ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग में आध्यात्मिक ऊर्जा का बिखरा रहा प्रकाश 

समागम काे सफल बनाने के लिए जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह, सेवादार नवनीत सिंह व समूह सेवादारों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार ज्ञापित किया गया

अयाेध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग में आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रकाश बिखरा रहा। माैका था महान गुरूमत समागम का। जाे गुरूद्वारे में परंपरागत रूप से मनाया गया, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम उमड़ा रहा। गुरूद्वारा नजरबाग बहुत ही पाैराणिक स्थल है। जहां सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव और दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की चरण छू प्राप्त है। ब्रह्म ज्ञानी, ब्रह्मलीन अमर शहीद  संत बाबा राम सिंह की प्रेरणा व संत बाबा त्रिलोचन सिंह के सहयोग से 15 वर्षों से अनवरत महान गुरुमत समागम जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल के सभी शहरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से नानकसर सींगड़ा करनाल से संत बाबा राम सिंह का कीर्तनी जत्था एवं लखनऊ, बस्ती आदि अन्य शहरों से कीर्तनी जत्थे माैजूद रहे। महान गुरुमत समागम फैजाबाद, अयोध्या और इलाका निवासी समूह साध संगत के सहयोग से मनाया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर प्रसाद ग्रहण किए। समागम काे सफल बनाने के लिए जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह, सेवादार नवनीत सिंह व समूह सेवादारों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनाेज जायसवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमृत राजपाल, बालकृष्ण वैश्य, एसपी सिटी मधुवन सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment