समाजसेविका दीपिका सिंह पीड़ित परिवार की मदद, दिया हर सम्भव सहयोग का भरोसा
अयोध्या। रामनगरी के वासुदेव घाट स्थित प्रमोद शास्त्री के मकान में रहने वाले गोविंद कुशवाहा अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ फुलकी का ठेला लगाकर घर का भरण पोषण करते थे। बीती रात कल 8 बजे घर में पत्नी के द्वारा गैस पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। कोई भी मदद के लिए इस परिवार के लिए सामने नहीं आया। वही जब इसकी सूचना समाजसेविका दीपिका सिंह ‘दीदी’ विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली तो वह अपने राष्ट्रीय महासचिव आशीष मौर्य साथ गोविंद के आवास पहुंची और पीड़ित परिवार की मदद की। परिवार को गरम शॉल, कंबल, कपड़े, नगद धनराशि परिवार के सदस्यों को भेंट करते हुए आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस नेक कार्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह को धन्यवाद दिया।