दुबई एक्सपो 2021 में होगी रामनगरी अयोध्या की रामलीला
वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, नैरोबी, बैंकाक व सूरीनाम में रामलीला कर चुकी है अयोध्या की रामलीला
अयोध्या। खाड़ी देशों के बीच पहले वैश्विक मेले एक्सपो 2021 दुबई में रामनगरी अयोध्या की रामलीला होगी। अयोध्या से रामलीला का दल जाएगा। आगामी 19 से 23 दिसंबर तक दुबई में रामलीला का मंचन होगा। इसकी जिम्मेदारी रामनगरी अयोध्या की ऐतिहासिक अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर के संयोजक महंत मनीषदास के नेतृत्व में होगी रामलीला। खाड़ी देश में जीवंत होंगे रामजन्म और राज्याभिषेक के प्रसंग। यह रामलीला उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या की रामलीला को आमंत्रित किया है। भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और उनकी लीला यात्रा को जानने-समझने की चाह रखने वाले देशों की संख्या भी अब बढ़ रही है। धर्म और जाति से ऊपर भगवान राम के चरित्र को जानने-समझने के लिए सभी अयोध्या की रामलीला को देखना चाहते हैं। समय-समय पर दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों की यह इच्छा रामनगरी की रामलीला मंडलियों ने पूरी भी की।अब खाड़ी देश के लोग पहली बार अयोध्या की रामलीला का मंचन देखेंगे।
दुबई एक्सपो 2021 में रामनगरी अयोध्या का रामलीला दल जाएगा। आगामी 19 से 23 दिसंबर तक दुबई में रामलीला का मंचन होगा। इसकी जिम्मेदारी रामनगरी के ही अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर के संयोजक महंत मनीषदास को दिया गया है। वह दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के संयोजन में दुबई जाना है। सभी कलाकारों के पासपोर्ट विभाग में जमा कर दिए गए हैं।
तीन सौ साल पुरानी है अवध आदर्श रामलीला मंडल: महंत शशिकांत दास


अयोध्या। तीन सौ साल पुरानी है अवध आदर्श रामलीला मंडल, पत्थर मंदिर में रामलीला की परंपरा तीन सौ वर्ष पुरानी है। अवध आदर्श रामलीला मंडल के बैनर तले पहले महंत शशिकांत दास व महंत मनीष दास के गुरु महंत जयरामदास जो अवध आदर्श रामलीला मंडल का डंका विदेशों में फहरा चुके है। आज अपने गुरु के पदचिन्हों पर चलतें हुए महंत शशिकांत दास व महंत मनीष दास रामलीला को देश दुनिया में स्थापित कर रहे है। रामलीला कलाकारों को प्रशिक्षित करने का दायित्व महंत मनीष दास निभा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका सहित दर्जनों देश में कर चुके है रामलीला: महंत मनीषदास
अयोध्या। अवध आदर्श रामलीला मंडल के निर्देशक पत्थर मंदिर के महंत मनीषदास ने बताया कि दुबई से पहले उनकी मंडली वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, नैरोबी, बैंकाक व सूरीनाम जा चुकी है और रामलीला के विविध प्रसंगों का मंचन कर चुकी है। वह बताते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में तो वहां के लोगों के निजी आमंत्रण पर गए थे। अधिकांश देशों में यूपी सरकार की ओर से भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि 12 सदस्यीय रामलीला कलाकारों का दल दुबई जायेगा। इसमें भगवान राम का चरित्र उत्तम कुमार पांडेय तो मां सीता की भूमिका में पूरणचंद होंगे। सजीवन मिश्रा रावण तो प्रेम नारायण शर्मा जनक और हनुमान प्रसाद हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। दीपक कुमार चौबे गायन से प्रसंग को उकेरेंगे और तबले पर दीपांशु चौबे होंगे।