भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में हुआ जोरदार स्वागत

DNA Live

August 24, 2022

पूरे विश्व में भारत का बज रहा डंका, सर्वाधिक मेडल कुश्ती में: बृजभूषण शरण सिंह

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत समारोह का नेतृत्व संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट कर भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रशंसा पर अयोध्या के संतो ने राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या नगरी में किया स्वागत। आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला पर किलाधीश महंत मैथली रमण शरण ने अशर्फी भवन पर महंत पहलवान घनश्याम पहलवान रंग महल में महंत रामशरण दास के नेतृत्व में कुश्ती संघ के अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह का नेतृत्व संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया। किलाधीश महंत मैथली रमण शरण ने कहा की बृजभूषण सिंह का अयोध्या से बचपन का नाता है क्योंकि उनकी शिक्षा दीक्षा यही से हुई। छात्र राजनीति उन्होंने यही से प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि बृजभूषण सिंह को जब से राष्ट्रीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया तब से भारत की कुश्ती विश्व पटल पर अपना छाप छोड़ रही है, क्योंकि वह स्वयं कुश्ती के कुशल खिलाड़ी रहे हैं और अयोध्या में संतों के संरक्षण में कुश्ती लड़ी है। संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने बताया कि लोकप्रिय जननेता सांसद बृजभूषण सिंह जी का कैरियर अयोध्या से प्रारंभ हुआ और निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है और वह अयोध्या के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते हैं क्योंकि अयोध्या और अयोध्या के संतो के प्रति उनका अनुराग है।

राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 100 से अधिक देशों में कुश्ती प्रतियोगिता होती है जिसमें हमारे देश के बच्चे सेकंड और थर्ड पोजिशन ला रहे हैं यह हनुमान जी की कृपा है और बहुत जल्द हम चैंपियन बनेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या से मेरा बचपन का नाता है बीच में कुछ कम हो गया था लेकिन फिर मैंने दौरा प्रारंभ किया तो अयोध्या की पीड़ा को देखा कि वह बैरीकेडिंग के जाल में फंसी हुई है जिसको मैंने मुख्यमंत्री जी से कहा मुख्यमंत्री जी ने मेरी बातों को समझा और अयोध्या को इस जाल से मुक्त किया। जिसके लिए अयोध्या के संतो के बीच में मै उनको बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास कार्य हो रहे हैं लेकिन प्रगति धीमी है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा और निश्चित ही इसका भी समाधान निकलेगा। इस मौके पर वेद मंदिर के महंत राम नरेश दास, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास, परमहंस आश्रम के उत्तराधिकारी महंत गोविंद दास, महंत उद्धव शरण, सीताकांत सदन के महंत रामानुज शरण,पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम दास पहलवान, पुजारी हेमंत दास, लक्ष्मणकिला के संत सूर्य नारायण शरण, महंत उत्तम दास, नजरबाग गुरुद्वारा के सेवादार नवनीत सिंह, सांसद जी के करीबी सोनू सिंह सहित उपस्थित सभी संतों का स्वागत बृजभूषण शरण सिंह ने किया और सांसद जी का स्वागत प्रियस दास ने किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पूरे कार्यक्रम की अगुवानी महेंद्र त्रिपाठी कर रहे थे ।

Leave a Comment