मंहगाई,बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ बदलाव का प्रतीक बन गये हैं अखिलेश: शिवपाल

DNA Live

February 12, 2022

इटवा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने करहल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में जनसम्पर्क व सभाएं की। सभा में उन्होंने कहा कि मंहगाई,बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ बदलाव का प्रतीक बन गये हैं अखिलेश। वे करोडों दिलों की उम्मीद हैं। करहल के मेरे प्यारे भाइयो-बहनो,उन्हें इतना प्यार, आशीर्वाद और समर्थन दें, कि उसकी गूंज पूरे देश में हो। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इटावा सदर से सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के पक्ष में प्रचार किया।कहा इन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि
सम्पूर्ण प्रदेश की यह आकांक्षा है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा को मंहगाई,बेरोजगारी व नफरत के विरुद्ध स्पष्ट जनादेश मिले।

Leave a Comment