महापौर ने सामने साफ कराई मुख्यामार्ग की नाली, गंदगी पर लगाई अधिकारियों को फटकार     

DNA Live

June 21, 2022

योगा के आयोजन तक राम की पैड़ी में कैंप करेंगे स्वच्छता देवदूत

सरयूघाट, नागेश्वनाथ आदि मंदिरों की विशेष् सफाई अभियान की समीक्षा,  बनेगी स्वच्छता हेल्पडेस्क, श्रद्धालुओं से लिया जाएगा फीडबैक

अयोध्या। 21 जून को राम की पैड़ी में होने वाले योग के महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान  बड़ी संख्या में स्वच्छता देवदूत कर्मचारी महापौर के निर्देश का पालन करते हुए सफाई करते रहे। महापौर ने घंटों नयाघाट, बंधा तिराहा, रामकथा पार्क व पूरा सरयू तट का जायजा लिया। आरती स्थल व घाटों की सफाई को लेकर जिम्मेदारी तय की। नागेश्वर नाथ व कालेराम मंदिर गए। गलियों की सफाई से संतुष्ट रहे। नयाघाट क्षेत्र के मुख्यमार्ग के नालियों को सामने ही मेयर ने साफ कराया। कुछ खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य पर अधिकारियों  को फटकारा। राम पैड़ी की साफ सफाई कराई। यहां पुरोहित समाज के लोगाें से बातचीत कर साफ-सफाई  में सहयोग मांगा। श्रद्धालुओं का सहयोग करने को कहा। बंधा तिराहे पर बने शौचालय के भीतर जाकर सफाई देखी। गांधी पार्क के समीप लगे प्याऊ के सामने कूड़ा दान लगाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, इसे हटाने का निर्देश दिया। महापौर ने घाटों की विशेष सफाई कार्यक्रम को निरंतर क्रियान्वित करते रहने को कहा। दो दिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में सफाई सफाई कर्मी रहेंगे। घाट पर नित्य शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती रहेगी। नोडल अधिकारी बनाए गए। घाटों के चेंजिंग रूप,शौचालय आदि का निरीक्षण किया। चेंजिंग रूम के रखरखाव करने के लिए टीम गठित की गई है। सफाई की मानीटरिंग को सेल बनाया गया। महापौर ने तीर्थयात्रियों से स्वच्छता को लेकर फीड बैक लेने को कहा। यहां पर स्वच्छता हेल्प डेस्क बनायी जाएगी। कर्मचारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रहेगा। कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की जाए। रानी हो पार्क में पीएससी कैंप के समीप बने शौचालय व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को कहा। राम की पैडी पर अतिक्रमण को मुक्त  कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर ने दुकानदारों से बातचीत की। कहा कि आप सभी दुकान इस तरह लगाए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता एमएन झा, सहायक अभियंता जलकल गिरीश तिवारी, जेई चंद प्रकाश मौर्या, एसएसआई कमल कुमार, एसआई राकेश कुमार, हरिवंश, विशाल भारती, महापौर के निजी सहायक गोविंद राज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment