वैदिक विधि विधान से 51 बटुको का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

DNA Live

July 8, 2022

श्री मणि रामदास  छावनी के कथा मंडप समारोहपूर्वक हुआ आयोजन

अयोध्या। श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ अयोध्या के 51 बटुको  का यज्ञोपवीत संस्कार 8 जुलाई को प्रातः 9 बजे श्री मणि रामदास छावनी के कथा मंडप में वैदिक विधि विधान से समारोह पूर्वक संपन्न हुआ उक्त जानकारी देते हुए श्री गुरु वशिष्ट गुरुकुल विद्यापीठ के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया की भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संचालित श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल, श्री पाराशर गुरुकुल लखनऊ, श्री योगेंद्र वैदिक गुरुकुल विद्यापीठ फतेहपुर के नव  प्रवेशित बटुको का यज्ञो पवीत, वैदिक आचार्य सदाशिव तिवारी,आचार्य दीपांकर अवस्थी, आचार्य कुशमेस , आचार्य शिवेश ,आचार्य ज्ञानेंद्र ,द्वारा भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरु वशिष्ठ  गुरुकुल के अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित एवं भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय कोष प्रमुख एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के पालक अधिकारी राजस्थान निवासी  देवेंद्र पवार के यजमानत्व में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में  गुरुकुल के प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ने बताया की इस अवसर पर जहा बटुको को अपना आशीर्वाद देने के लिए श्री मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी  कमल नयन दास शास्त्री , श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जिनके संरक्षण में गत पांच वर्षों में गुरु वशिष्ठ गुरुकुल सफलता के कई पायदान पाए हैं राज कुमार दास, तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी उपस्थित रहे वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के जिला प्रचारक  सुभेंदु ,  गुरुकुल से जुड़े डा० आरके सिंह ,आदर्श सिंह ऋषभ , धर्मेंद्र पाठक , राजेश सिंह , सुरेन्द्र मिश्र, विनीत सिंह  जी यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित रहे यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम से संबंधित छात्रों के लगभग 600 अभिभावकों को भी बुलाया गया था, कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गुरुकुल के आचार्य एवं सभा समिति के पदाधिकारियों की बैठक कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न हुई  जिसमे प्रधानमंत्री आदित्य ब्रम्हचारी, अध्यक्ष  रोहित ब्रहमचारी को , रोशन ब्रम्हचारी, विनीत ब्रम्हचारी, सत्यम ब्रह्मचारी , शशांक ब्रह्मचारी सत्यम ब्रह्मचारी, ज्ञानेंद्र ब्रह्मचारी, ओम ब्रह्मचारी, अभिषेक ब्रह्मचारी  भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment