बैड बाजे हाथी घोड़े के मध्य 2 दर्जन रथों के साथ 1 लाख रामभक्तों की निकलेगी कलश यात्रा, 13 करोड़ षड़ाक्षर श्रीराम मंत्र से गुंजायमान होगी रामनगरी


पूरे भारत से संत धर्माचार्य साधक शिष्य साधक इस अद्वितीय महाकुंभ के बनेगे साक्षी
सीएम योगी आदित्यनाथ व मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
अयोध्या। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में 5 अक्टूबर से प्रारंभ होगा श्रीराम मंत्र महायज्ञ। जिसमें 1 करोड 30 डाली जाएंगी आहूतियां। 501 जापको द्धारा 13 करोड़ षड़ाक्षर श्री राम मंत्र का होगा जप। यह जानकारी प्रेस से मुखातिब होते हुए श्रीमद जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीवल्लभाचार्य महाराज ने बताया।
स्वामी ने बताया गौरांग महाप्रभु प्रेमावतार हमारे श्री गुरुदेव सरकार श्री रामहर्षण देवाचार्य महराज द्वारा संपन्न श्रीमंत्र राज अनुष्ठान के रजत जयंती समारोह पर यह आयोजन दिव्य भव्य अद्वितीय महा आयोजन हो रहा है। जो 5 से 14 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें 11 से 13 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय विश्वस्तरीय विराट संत सम्मेलन होगा। देश के सभी संप्रदाय के सभी धर्माचार्य इस सम्मेलन में उपस्थित होंगे साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक डॉ राजेंद्रदेवाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्री रामचरितमानस का पाठ श्रीमद् बाल्मीकि रामायण व प्रेम रामायण का पाठ और वृंदावन की प्रसिद्ध चैतन्य महाप्रभु की लीला भी होगी। महायज्ञ के लिए 9 मंजिल का विशाल यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है साथ विशाल कथा मंडप की भी तैयारी जोरों पर है। स्वामी जी ने बताया कि भक्तों व संतों के रहने आदि की व्यवस्था अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिर स्वतः ही कर रहे है।अयोध्या वासियों में इस आयोजन का खासा उत्साह है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीवल्लभाचार्य महाराज ने कहा कि राम मंदिर के साथ अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय महायज्ञ और सम्मेलन सभी राम भक्तों और सनातन धर्म में एक चेतना जागृत करेगी और इसका वैभव बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अलौकिक है जिसको सफल बनाने के लिए सभी धर्माचार्य एकत्रित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया ऐसा महायज्ञ पहले अयोध्या में नहीं हुआ।