डा. अनुराग आनंद यादव अध्यक्ष व डा. कृतांत सिंह संगठन के सचिव मनोनीत हुए
अयोध्या। इंडियन डेंटल एसोसिएशन से सम्बद्ध अयोध्या जनपद ईकाई का वार्षिक चुनाव कराया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति के आधार पर मशहूर डेंटल सर्जन युवा समाजसेवी दंत विशेषज्ञ डा. अनुराग आनंद यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह डा. कृतांत सिंह को संगठन का सचिव मनोनीत किया गया। इस चुनाव में शहर के सभी प्रतिष्ठित दंत विशेषज्ञ मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से डॉ मेहंदी, डॉ सुधांशु सिंह,मुस्तफा डॉ अनूप जायसवाल, डॉक्टर मैन पांडे, डॉ गौरव, डॉ राम जी प्रजापति, डॉ शेषाद्री, डॉ रिजवी, डॉ रजनीश सिंह सीनियर डेंटल सर्जन आदि लोगो ने बधाई दी।
