विवेकानंद संदेश यात्रा भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत
अयोध्या। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा, विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजित कराया गया है।यह यात्रा 12 जनवरी को लखनऊ से शुरु होकर बाराबंकी,अयोध्या,बस्ती,संत कबीर नगर,गोरखपुर, पड़रौना, देवरिया,मऊ,गाजीपुर,काशी, जौनपुर , भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट , बांदा,फतेहपुर,कानपुर नगर,कानपुर से होते हुए 23 जनवरी को लखनऊ पहुंच कर पूर्ण होगी। यात्रा के 13 जनवरी को अयोध्या जनपद में स्थित डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सन्त कबीर सभागार में सायं 3 पर पहुंची जिसमे कुलपति प्रतिभा गोयल ,भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एवं भाजपा के मंडल कार्यसमिति सदस्य डॉ अवधेश कुमार वर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री आकाश सोमवंशी ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप ने राष्ट्रीय महासचिव स्वामी विवेकानन्द भानु प्रताप द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृत्तांत का वर्णन किया।