भगवान श्री राम का हुआ जन्म, श्रावण कुंज में जले दीप

DNA Live

March 30, 2023

रामनगरी में भगवान श्री राम के जन्म से चहुं ओर खुशी व्याप्त हो गई, पूरी श्रावण कुंज दीपों की रोशनी से नहा उठी

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगरी के पौराणिक पीठ श्रावण कुंज में जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में मंदिर में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ था। 9 दिनों से चल रही भगवान की प्रकट उत्सव में कलश स्थापना तथा 9 दिनों तक रामार्चा पाठ, हनुमान बाहुक, दुर्गासप्तसती पाठ किया गया।  आज पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था। यह महोत्सव मंदिर के बड़े महंत रामरुप शरण महाराज के अध्यक्षता व महंत रामेश्वरी शरण के संयोजन में मनाया गया।

Leave a Comment