
:
Fri, Jun 13, 2025
गुरु सेवा के नायक कृपालु रामभूषणदेवाचार्य का जन्म दिन मना सेवा दिवस के रुप मेंमंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जी के जन्म दिवस पर श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट ने विशाल भंडारे के साथ अंध विद्यालय, वृद्धा आश्रम, कुष्ठ आश्रम में फल अन्न व वस्त्र किया वितरणअयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ राज महल बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज का जन्मदिन श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस सेवा दिवस के मूल में गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा। जिसमें सबसे पहले भगवान धनुष धारी श्री सीताराम जी की विशेष पूजा अर्चना किया गया और रामप्रसादाचार्य जी की यज्ञशाला में हवन कुंड में आहुतियां डाली गई। इसके बाद कनक बिहारी सरकार व मंगल भवन सुंदर शीश महल सरकार का पूजन हुआ। इसके बाद श्रीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना,वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध महिलाओं को फल वितरण किया गया और विकलांग अंध विद्यालय में विकलांगों की सेवा की गई। सेवा दिवस में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों ने मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य को आशीर्वाद दिया।
सेवा दिवस के प्रणिता गुरु सेवा के नायक आदर्श स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र सेवा है। यही हम अपने परम पूज्य गुरुदेव विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज से सीखे है। आज हम जो भी कुछ है वो पूज्य गुरुदेव भगवान के कृपा से है। इसलिए आज अपने जन्म दिवस पर हम सभी लोग सेवा दिवस के रुप में मना रहें है।
विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज ने कहा श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य सेवा है। स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य बहुत बधाई के पात्र है आज समाज में सेवा प्रकल्प की वजह से लोगो के दिलो में कृपालु जी ने जगह बनाया है,वह एक मिशाल है। कृपालु जी नये साधुओं के लिए एक मिशाल है। रामानंद सम्प्रदाय में सेवा ही परिचय है।
तुलसी दास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास बधाई देते हुए कहते हैं कि सनातन धर्म की ध्वज पताका फहराने में दशरथ राज महल बड़ा स्थान के संतो का विशेष योगदान रहा है। आज इसका नेतृत्व स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी कर रहें है। स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी की गुरु सेवा बहुत ही अनुकरणीय है। आज के साधु संत इनसे सीखे कि कैसे अपने गुरु की सेवा करनी चाहिए। आज हम सभी इस सेवा दिवस के शामिल होकर लोगों की सेवा कर रहें है।
जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट निरंतर उत्तरोत्तर अयोध्या में सेवा का कार्य करते रहे है। आज स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी का जन्मोत्सव सेवा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और मैं आशा करता हूं की निरंतर यह सेवा का कार्य अयोध्या की धरती से पूरे भारत में चलता रहेगा। इस मौके पर इस मौके पर बावन मंदिर के वैदेही बल्लभ शरण, श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राज कुमार दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत सत्यदेव दास, महंत बलराम दास,संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास,महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास,महंत रामजी शरण, महंत गिरीश दास,महंत छविराम दास, महंत सूर्यभान दास, महंत रामदास, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद विनय कटियार, अवध विश्वविद्यालय के अजय प्रताप सिंह,गुरुदेव पैलेस के रवि सिंह, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह,अवधेश पाण्डेय, विशाल मिश्रा,अनुराग सिंह, प्रियेश दास,पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।