: मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी के पुण्य स्मृति में हो रहा विविध आयोजन
Sun, Feb 23, 2025
मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी के पुण्य स्मृति में हो रहा विविध आयोजनमल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बाबा हरि शंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति में हो रहा श्री रार्माचन महायज्ञ, रामकथा व रामलीलालगेगा विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, 23 को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का होगा कार्यक्रम तो 24 को होगा दुरदुरिया पूजनमहाशिवरात्रि पर होगा सामूहिक महारुद्राभिषेक का भव्य महोत्सव, विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव के साथ होगा कार्यक्रम का समापनअयोध्या। बाराबंकी के बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा बाराबंकी शाखा प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के बड़े पहलवान के नाम से सुविख्यात मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बड़े पहलवान ब्रह्मलीन श्रीमहंत बाबा हरिशंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति में श्री रार्माचन महायज्ञ व श्रीराम कथा, रामलीला का भव्य शुभारंभ आज से हो गया है। वैसे तो इस महामहोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को अखंड पाठ के साथ शुरु हो गया था व शुक्रवार को दिव्य श्री रार्माचन महायज्ञ हुआ। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास ने देश ही नही पूरे विश्व में कुश्ती को एक अलग पहचान दी है। देश के माने हुए पहलवानों में शुमार अयोध्या के मशहूर संत हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान का नाम आता है। बाबा हरिशंकर दास बड़े पहलवान की पावन पुण्य स्मृति में उनके योग्य कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास जी महाराज प्रति वर्ष ऐतिहासिक आयोजन बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा में करते है। जिसमें कथा प्रवचन से लेकर रामलीला,दुरदुरिया पूजन व सेवा भाव को लेकर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ लगातार भंडारा भी होता है। जिसमें हजारों लोग नित्य सेवा का लाभ उठायेंगे।कार्यक्रम में 26 को महाशिवरात्रि का विशेष पूजन होगा। 27 को कथा में सीताराम विवाहोत्सव का अद्भुत मिलन होगा। कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह व विशाल भंडारे के साथ होगा।जिसमें विशिष्ट संत धर्माचार्यों का महंत बलराम दास महाराज व पातेपुर स्टेट के युवराज सप्त ऋषि खालसा के अध्यक्ष श्रीमहंत विश्वमोहन दास जी महाराज अभिन्नदन करेंगे। व कार्यक्रम की देखरेख अनिल दास, श्रवण दास, कामधेनु पीठाधीश्वर महंत आशुतोष दास कर रहें है। भव्य कार्यक्रम आश्रम से जुड़े शिष्यों व भक्तों का विशेष सहयोग से होता है।
: श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन, संतो का हुआ सम्मान
Wed, Jun 19, 2024
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत डा महेश दास के संयोजन में हुआ कार्यक्रम
नवाहई कुटी, बाराबंकी अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित मंदिर श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज का स्थान राम जानकी मंदिर नवाहई कुटी, बाराबंकी में अनादि काल से चली आ रहा परम्परा का निर्वहन करते हुए गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रीराम महायज्ञ का दिव्य भव्य आयोजन होता आ रहा जो अपने भव्यता को प्रदान कर रहा है। इस बार नौ दिवसीय यह आयोजन 8 जून से 16 जून तक रहा। जिसमें प्रथम सत्र में वैदिक आचार्यों ने विश्व कल्याण हेतु हवन कुंड में आहुतियां डाली, तो दूसरे सत्र में वृंदावन की रासलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम को का समापन 16 जून को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें रामनगरी के संतों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास जी महाराज ने बताया कि श्रीराम महायज्ञ का दिव्य आयोजन हुआ जो अनादि काल से चला आ रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष गंगा दशहरा को होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि रामजानकी मंदिर का नव निर्माण किया जा रहा है। डा महेश जी ने कहा कि विश्व कल्याण हेतु हवन कुंड में आहुतियां डाली गई, सभी वैदिक आचार्य अयोध्या जी के थे। आये हुए अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीके से किया गया। इस मौके पर हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, जगद्गुरु परमंहस आचार्य, राजेश पहलवान,समाजसेवी संत मामा दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: राम कथा से चित्त निर्मल होता है: महंत बलराम दास
Fri, Feb 17, 2023
मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास जी महाराज की 7 वीं पुण्यतिथि का उल्लास चरम पर
मंगलवार को होगा मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवास महोत्सव, बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास महाराज की प्रतिमा अनावरण व विशाल भंडारे को होगा आयोजन
अयोध्या। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास जी महाराज की 7 वीं पुण्यतिथि के पावन स्मृति में श्री राम जानकी मंदिर बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर कुटी पर श्रीहनुमत विराट महायज्ञ, श्री राम कथा व श्री कृष्ण लीला महोत्सव का दिव्य भव्य आयोजन अपने चरम पर है। बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत बलराम दास महाराज के संयोजन में प्रति वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ पुण्यतिथि महोत्सव मनाई जाती है जिसमें सौकड़ों गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह भी कराया जाता है। इसी क्रम में व्यासपीठ से कथा की महिमा आचार्य लवकुश दास ने लोगों को समझाया। आचार्य ने कहा कहा कि इंद्रियों के माध्यम से चित्त विषयों की ओर आकर्षित होता है, मन इसका रस लेता है, लेकिन जो भगवान नाम का आश्रय श्रद्धा और विश्वास के साथ लेकर अंतर्मुखी हो जाता है। उसका मन जाग्रत हो जाता है व उसके ज्ञान चक्षु खुल जाते हैं। वहीं निशुल्क नेत्र शिविर में आखों की जांच कर दवाएं दी गईं।
वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महंत बलराम दास महाराज ने कहा कि राम कथा से चित्त निर्मल होता है। जीवन अनमोल है, इसकी पूर्णता से परिचित होना ही अपने स्वरूप को पहचानना है। श्रद्धा और विश्वास इसमें परम सहायक है।
कार्यक्रम में कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास, सरवन दास, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, दृगपाल सिंह, मनोज शर्मा, श्यामसुंदर मिश्रा, विनय शुक्ला, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।