: दस हजार महिलाओं ने किया सामूहिक दुरदुरिया पूजन
बमबम यादव
Mon, Feb 24, 2025
दस हजार महिलाओं ने किया सामूहिक दुरदुरिया पूजन
हिंद केशरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान को धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज ने किया नमन
रामनाम संकीर्तन, नेत्र चिकित्सा शिविर का हजारों जरुरतमंदों ने उठाया लाभ, मंदिर में छाया रामकथा का उल्लास
कार्यक्रम संयोजक महंत बलराम दास महाराज ने संतो का किया परम्परागत स्वागत
बाराबंकी। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के पावन स्मृति में बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर कुटी हडाहा बाराबंकी के रामजानकी मंदिर में चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। मंदिर में आज सोमवार को एक साथ सामूहिक करीब 10 हजार से अधिक महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन किया। दुरदुरिया पूजन का ऐसा ऐतिहासिक दृश्य अद्भुत रहा। आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज रहें और विशिष्ट अतिथि के रुप में संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास रहें। कार्यक्रम के दौरान हजारों जरुरतमंद महिलाओं ने नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।कार्यक्रम संयोजक महंत बलराम दास महाराज के नेतृत्व में अतिथियों के स्वागत के लिए करीब 1 किलोमीटर लम्बी लाइन लगाकर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास ने देश ही नही पूरे विश्व में कुश्ती को एक अलग पहचान दी है। देश के माने हुए पहलवानों में शुमार अयोध्या के मशहूर संत हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान का नाम आता है। बाबा हरिशंकर दास बड़े पहलवान की पावन पुण्य स्मृति में उनके योग्य कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास जी महाराज प्रति वर्ष ऐतिहासिक आयोजन बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर कुटी हडाहा में करते है। जिसमें कथा प्रवचन से लेकर रामलीला,दुरदुरिया पूजन व सेवा भाव को लेकर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ लगातार भंडारा भी होता है। जिसमें हजारों लोग नित्य सेवा का लाभ उठायेंगे। महोत्सव में मंगलवार को रामकथा में राम जन्मोत्सव का बड़ा ही सुंदर प्रसंग प्रख्यात कथावाचक देवेंद्र महाराज प्रस्तुत करेंगे। तो 26 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामजानकी मंदिर बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर परिसर में शिव उपासना अपने चरम पर होगी।महाशिवरात्रि का विशेष पूजन होगा। 27 को कथा में सीताराम विवाहोत्सव का अद्भुत मिलन होगा। कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह व विशाल भंडारे के साथ होगा। जिसमें विशिष्ट संत धर्माचार्यों का महंत बलराम दास महाराज व पातेपुर स्टेट के युवराज सप्त ऋषि खालसा के अध्यक्ष श्रीमहंत विश्वमोहन दास जी महाराज अभिन्नदन करेंगे। कार्यक्रम की देखरेख अनिल दास, श्रवण दास, कामधेनु पीठाधीश्वर महंत आशुतोष दास कर रहें है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बाल कथा व्यास अंकित दास, प्रेममूर्ति कृष्ण कांत दास, विराट दास, महंत संजयदास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन