Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

रामलला के दर्शन या सियासी नफा? अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ऋषिकेश उपाध्याय का तीखा प्रहार

नौ दिन तक बहेगी भक्ति की धारा,भूली-बिसरी वैष्णव परंपरा को मिलेगा नया विस्तार, अष्टयाम सेवा प्रवचन का आगाज

संतों में उठ विरोध के स्वर -पवन पांडेय विरोध के बावजूद कदम पीछे खींचने काे तैयार नहीं

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय और पुलिस मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना : सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय और पुलिस मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना

सीओ ने जागरूकता, नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर, विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में रैगिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें रैगिंग की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी, विद्यार्थियों को जागरूक करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने कहा कि रैगिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को इसके दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना भी जरूरी है। नए विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए, ताकि वे किसी भी तरह के दबाव, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नियमित निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई। साथ ही एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन और शिकायत तंत्र की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ विद्यार्थियों से भी नए विद्यार्थियों का सहयोग और मार्गदर्शन करने की अपील की। कहा कि विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से रैगिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। बैठक में रेजिडेंट मजिस्ट्रेट मोहित यादव ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी शिकायत निस्तारण व्यवस्था विकसित करने के साथ प्रशासनिक सतर्कता भी जरूरी है। सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आनंद कुमार दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। परिसर को सुरक्षित, अनुशासित और रैगिंग मुक्त बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एंटी-रैगिंग नियमों और दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, एंटी-रैगिंग कमेटी को सक्रिय रखने तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।इस दौरान डीन अकादमिक रीता जायसवाल, विभिन्न संकायों के डीन और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय, पुलिस और जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें