Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

रामलला के दर्शन या सियासी नफा? अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ऋषिकेश उपाध्याय का तीखा प्रहार

नौ दिन तक बहेगी भक्ति की धारा,भूली-बिसरी वैष्णव परंपरा को मिलेगा नया विस्तार, अष्टयाम सेवा प्रवचन का आगाज

संतों में उठ विरोध के स्वर -पवन पांडेय विरोध के बावजूद कदम पीछे खींचने काे तैयार नहीं

पंचामृत व औषधियों से हुआ बजरंगबली का अभिषेक, कढ़ी-पकौड़ी समेत छप्पन भोग अर्पित; महंत रामकिशोर दास ने निभाई गुरुदेव की

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, सुबह से देर शाम तक चला विशाल भंडारा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बड़े भक्तमाल मंदिर में अष्टयाम सेवा का शंखनाद : नौ दिन तक बहेगी भक्ति की धारा,भूली-बिसरी वैष्णव परंपरा को मिलेगा नया विस्तार, अष्टयाम सेवा प्रवचन का आगाज

admin

Sat, Nov 14, 2026

साकेतोत्सव पर अष्टयाम सेवा का महात्म्य बताएंगे आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण

बड़े भक्तमाल मंदिर में अष्टयाम सेवा का शंखनाद, नौ दिन तक बहेगी भक्ति की धारा,भूली-बिसरी वैष्णव परंपरा को मिलेगा नया विस्तार, अष्टयाम सेवा प्रवचन का आगाज

बड़े भक्तमाल जी महाराज के 51वें साकेतोत्सव पर आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण करेंगे अष्टयाम सेवा के आठों चरणों की व्याख्या, मां सरयू का पूजन व चुनरी समर्पित के साथ छप्पन भोग और संत-भोज का भी होगा आयोजन

अयोध्या। बड़े भक्तमाल मंदिर के संस्थापक श्रीमहंत रामशरण दास जी महाराज बड़े भक्तमाल जी के 51वें साकेतोत्सव के अवसर पर मंदिर में नौ दिवसीय अष्टयाम सेवा प्रवचन का भव्य शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से हनुमत निवास पीठाधीश्वर आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदनी शरण महाराज ने अष्टयाम सेवा के महात्म्य पर प्रवचन शुरू किया। शुभारंभ अवसर पर बड़े भक्तमाल के बड़े श्रीमहंत कौशल किशोर दास महाराज, आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला के श्रीमहंत मैथिली रमण शरण महाराज, रंगमहल पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामशरण दास एवं महंत रामजी शरण मौजूद रहे।

साकेतोत्सव की अध्यक्षता श्रीमहंत कौशल किशोर दास महाराज कर रहे हैं, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी महंत अवधेश दास महाराज संभाल रहे हैं। महंत अवधेश दास ने बताया कि रामायण और श्रीमद्भागवत कथा के साथ वैष्णव उपासना पद्धति की महत्वपूर्ण परंपरा अष्टयाम सेवा को जनमानस तक पहुंचाना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। यह रामानंद संप्रदाय की पारंपरिक सेवा पद्धति है, लेकिन धीरे-धीरे लोग इस परंपरा को भूलते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदनी शरण महाराज को आमंत्रित किया गया है। वह नौ दिनों तक प्रतिदिन अष्टयाम सेवा के एक-एक चरण की विस्तार से व्याख्या करेंगे।

उन्होंने बताया कि अष्टयाम सेवा में दिनभर आठ बार भगवान की सेवा की जाती है। इसमें भगवान को जगाने, स्नान कराने, जल अर्पित करने, दातुन कराने, भोग लगाने, शयन कराने, पुनः जगाने, आरती और स्तुति सहित विभिन्न सेवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भगवान का जल विहार, नौका विहार और वन विहार भी इस सेवा पद्धति का हिस्सा हैं। प्रवचन प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा।

महंत अवधेश दास ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत द्वादशी तिथि को सरयू महारानी को चुनरी अर्पित कर पूजन और आराधना की जाएगी। त्रयोदशी को भगवान का दिव्य छप्पन भोग महोत्सव आयोजित होगा। वहीं, बैकुंठ चतुर्दशी पर अयोध्या के संत-महंतों और विशिष्टजनों को भोजन-प्रसाद कराकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहर से आने वाले भक्त भी शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पूर्वाचार्यों की जयंती और पुण्यतिथि उनके जीवन, आदर्शों और परंपराओं को स्मरण करने का अवसर होती है। बड़े भक्तमाल जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान उनके आदर्शों और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः' की भावना को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास है। आयोजन की व्यवस्थाओं में महंत अवधेश दास महाराज के शिष्य कृष्णा दास भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें