Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पंचामृत व औषधियों से हुआ बजरंगबली का अभिषेक, कढ़ी-पकौड़ी समेत छप्पन भोग अर्पित; महंत रामकिशोर दास ने निभाई गुरुदेव की

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, सुबह से देर शाम तक चला विशाल भंडारा

बंदी छोड़ दिवस पर सजा विशेष कीर्तन दरबार, संतों ने संगत को दिया सेवा और सत्संग का संदेश; गुरु हरगोविंद साहिब के ऐतिहासिक

स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का हुआ वैदिक पूजन-अर्चन, पंचामृत व केशर से हुआ

बालयोगी महंत रामदास महाराज के संयोजन में जुटे संत-महंत और श्रद्धालु, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत सपा के कई नेता हुए

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हनुमानकिला मंदिर में धूमधाम से मना हनुमंतलला का 48वां छट्ठी महोत्सव, : पंचामृत व औषधियों से हुआ बजरंगबली का अभिषेक, कढ़ी-पकौड़ी समेत छप्पन भोग अर्पित; महंत रामकिशोर दास ने निभाई गुरुदेव की

हनुमानकिला मंदिर में धूमधाम से मना हनुमंतलला का 48वां छट्ठी महोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा रामघाट

पंचामृत व औषधियों से हुआ बजरंगबली का अभिषेक, कढ़ी-पकौड़ी समेत छप्पन भोग अर्पित; महंत रामकिशोर दास ने निभाई गुरुदेव की परंपरा, सजी भव्य जेवनार गायन की महफिल

अयोध्या। प्रतिष्ठित पीठ हनुमानकिला मंदिर रामघाट, अयोध्या धाम में हनुमंतलला का छट्ठी महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। छठ्याेत्सव काे हनुमानकिला के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामकिशोर दास महाराज ने अपना संयाेजन प्रदान किया। गुरुवार की सुबह सबसे पहले गर्भगृह में विराजमान हनुमंतलला का वेदाें मंत्राेच्चार संग विधि-विधान पूर्वक पंचामृत, फलाें का रस, सुगंधित सर्व औषधियों से अभिषेक-पूजन किया गया। उसके बाद नया वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार हुआ। तदुपरांत छट्ठी पर कढ़ी-पकाैड़ी, चावल, पूड़ी-सब्जी, लड्डू आदि पकवानाें का भाेग लगाया गया। फिर हनुमंतलला की भव्य आरती उतारी। छट्ठी पर जेवनार गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या के नामचीन कलाकाराें ने अपने गायन-वादन से महाेत्सव में चार-चांद लगा दिया। कलाकाराें ने हनुमानजी के छट्ठी महफिल सजा दी। इससे श्राेतागण मंत्रमुग्ध हो गए। महंत रामकिशोर दास ने कलाकाराें काे न्याैछावर भी भेंट किया। हनुमानकिला मंदिर के पीठाधीश्वर महंत रामकिशोर दास ने बताया कि सन् 1978 में उनके गुरुदेव साकेतवासी महंत रामभजन दास रामायणी महाराज ने मंदिर में हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा की थी। तब से प्रतिवर्ष उनके द्वारा बजरंगबली का जन्माेत्सव व छट्ठी महाेत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन अब उनके ना रहने पर मेरे द्वारा हनुमंतलला का जयंती महाेत्सव और छट्ठी उत्सव मनाया जा रहा है। यह महाेत्सव का 48वां वर्ष था। गुरुदेव अब हम सबके बीच नही हैं। लेकिन उनकी परंपरा काे अब मैं आगे बढ़ा रहा हूं। उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। मंदिर में ठाकुरजी की सेवा संग गाै, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रुप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्याेहार इत्यादि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें मंदिर से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकर सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें