Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

बंदी छोड़ दिवस पर सजा विशेष कीर्तन दरबार, संतों ने संगत को दिया सेवा और सत्संग का संदेश; गुरु हरगोविंद साहिब के ऐतिहासिक

स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का हुआ वैदिक पूजन-अर्चन, पंचामृत व केशर से हुआ

बालयोगी महंत रामदास महाराज के संयोजन में जुटे संत-महंत और श्रद्धालु, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत सपा के कई नेता हुए

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में भगवान को लगा छप्पन भोग : स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का हुआ वैदिक पूजन-अर्चन, पंचामृत व केशर से हुआ

स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में भगवान को लगा छप्पन भोग

स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का हुआ वैदिक पूजन-अर्चन, पंचामृत व केशर से हुआ अभिषेक लगा ठाकुर जी को छप्पन भोग

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज की बाल्य स्थली पर दीपावली के बाद नूतन वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान का विशेष पूजन के साथ छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर में विराजित भगवान राधाकृष्ण देव जी का आरती-पूजन कर अभिषेक किया गया और भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया।

भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में स्थित श्री स्वामीनारायण भगवान के मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर 56 भोग लगाया गया है। इस अवसर पर मंदिर के महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी जी महाराज ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर स्वामीनारायण संप्रदाय के सभी मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है। दीपावली के हम लोग नूतन वर्ष मनाते हैं।स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का वैदिक पूजन-अर्चन के बीच पंचामृत व केशर से अभिषेक किया गया। बाद में ठाकुर जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।स्वामीनारायण भगवान का महा अभिषेक किया गया और सुगंधित पुष्पों से भगवान को सजाया गया भव्य आरती की गई उसके उपरांत श्री स्वामीनारायण भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद पाया गया इस अवसर पर संप्रदाय से जुड़े दर्जनों भक्त उपस्थित रहे। हरिभक्तों ने स्वयं विभिन्न फलों सब्जी साटा मैसू लड्डू पेडा जलेबी घारी पकवान बना कर भोग लगाया। उत्सव के अनेक अनुपम रंग व छटा का भक्तगणों ने दर्शन किया। स्वामी नारायण मंदिर रायगंज के महंत वडनगर वाले शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी जी महाराज कहते हैं कि स्वामी नारायण सम्प्रदाय का स्वर्णिम इतिहास बिना नर नारायण देव गादीपति रहें परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद महाराज जी के बिना सम्भव ही नही है। महाराज तेजेन्द्र प्रसाद जी ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया है। उन्हीं परम्पराओं को आज भी श्री नर नारायण देव गद्दी अहमदाबाद के परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज आगे ले जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भी उत्सव स्वामी नारायण मंदिर में मनाया जा रहा हे उसका पालन सानिध्य परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज कर रहें हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें