Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

बंदी छोड़ दिवस पर सजा विशेष कीर्तन दरबार, संतों ने संगत को दिया सेवा और सत्संग का संदेश; गुरु हरगोविंद साहिब के ऐतिहासिक

स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज व राधा-कृष्ण का हुआ वैदिक पूजन-अर्चन, पंचामृत व केशर से हुआ

बालयोगी महंत रामदास महाराज के संयोजन में जुटे संत-महंत और श्रद्धालु, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत सपा के कई नेता हुए

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

करतालिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, ठाकुर जी को लगा : बालयोगी महंत रामदास महाराज के संयोजन में जुटे संत-महंत और श्रद्धालु, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत सपा के कई नेता हुए

करतालिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, ठाकुर जी को लगा छप्पन भोग

बालयोगी महंत रामदास महाराज के संयोजन में जुटे संत-महंत और श्रद्धालु, पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत सपा के कई नेता हुए शामिल

अयोध्या। मां सरयू के पावन तट पर स्थित करतालिया बाबा की तपोभूमि करतालिया बाबा आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आश्रम में बालयोगी महंत रामदास जी महाराज के संयोजन में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ठाकुर जी को विधि-विधान से छप्पन भोग अर्पित किया गया। दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम के संत-महंतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।अन्नकूट महोत्सव में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय 'पवन' ने भी सहभागिता की। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ महोत्सव में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यकांत पांडेय, चौधरी बलराम यादव, लड्डू लाल यादव, श्रीचंद यादव, डॉ. अनुराग, भूपेंद्र पांडेय, हरिहर यादव, आशीष पांडेय 'दीपू', महंत दिलीप दास त्यागी महाराज, लाल कोठी के महंत अखिलेश पांडेय और राजू त्रिपाठी उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव ने धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

आश्रम के इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। महोत्सव ने एक बार फिर अयोध्या की समृद्ध धार्मिक परंपरा और संतों की तपोभूमि के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें