Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

रामलला के दर्शन या सियासी नफा? अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ऋषिकेश उपाध्याय का तीखा प्रहार

नौ दिन तक बहेगी भक्ति की धारा,भूली-बिसरी वैष्णव परंपरा को मिलेगा नया विस्तार, अष्टयाम सेवा प्रवचन का आगाज

संतों में उठ विरोध के स्वर -पवन पांडेय विरोध के बावजूद कदम पीछे खींचने काे तैयार नहीं

पंचामृत व औषधियों से हुआ बजरंगबली का अभिषेक, कढ़ी-पकौड़ी समेत छप्पन भोग अर्पित; महंत रामकिशोर दास ने निभाई गुरुदेव की

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, सुबह से देर शाम तक चला विशाल भंडारा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर भाजपा का हमला, प्रथम महापौर ने उठाए सवाल : रामलला के दर्शन या सियासी नफा? अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ऋषिकेश उपाध्याय का तीखा प्रहार

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर भाजपा का हमला, प्रथम महापौर ने उठाए सवाल

रामलला के दर्शन या सियासी नफा? अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ऋषिकेश उपाध्याय का तीखा प्रहार

बोले- प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने पर नहीं आए, अब चुनाव करीब आते ही याद आए रामलला; भाजपा नेता ने सपा पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने उनके इस दौरे को आस्था से अधिक राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश करार दिया है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला के दर्शन का कार्यक्रम उनकी धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा दिखाई देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अवसर था, तब अखिलेश अयोध्या क्यों नहीं आए?

अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अखिलेश यादव को विधिवत निमंत्रण भेजा गया था। उस समय अयोध्या ही नहीं, पूरा देश राममय था। देशभर से संत-महंत, धर्माचार्य और रामभक्त इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए रामनगरी पहुंचे थे। इसके बावजूद अखिलेश यादव ने अयोध्या आकर रामलला के दर्शन नहीं किए। श्रीउपाध्याय के कहा कि, उस समय उन्हें राम मंदिर और रामलला की याद नहीं आई, लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलते ही अयोध्या की ओर उनका रुख हो गया है।

प्रथम महापौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा कई सवाल खड़े करता है। क्या रामलला के दर्शन के लिए किसी चुनावी समय का इंतजार किया जा रहा था? उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए धार्मिक आस्था का सहारा ले रही है। राम मंदिर जैसे श्रद्धा और विश्वास से जुड़े विषय को राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। श्री उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की राजनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का राजनीतिक इतिहास तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़ा रहा है। चुनाव के समय हिंदुत्व और धार्मिक प्रतीकों की चर्चा करना तथा बाद में अपनी पुरानी राजनीतिक राह पर लौट जाना उसकी रणनीति का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक दलों के बयानों और उनके व्यवहार के बीच का अंतर समझने लगी है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां आने वाला हर व्यक्ति श्रद्धा के भाव से आए, न कि राजनीतिक संदेश देने या वोटों की गणित साधने के लिए। रामलला के दरबार में किसी के आने पर आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन उसके पीछे की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

प्रथम महापौर ने दावा किया कि अयोध्या की जनता और रामभक्त राजनीतिक दिखावे को पहचानते हैं। राम के नाम पर वोट हासिल करने की कोशिश करने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी। अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले भाजपा के इस हमले ने अयोध्या की राजनीति में बयानबाजी को और तेज कर दिया है। अब निगाहें 12 दिसंबर के दौरे और उस पर होने वाली राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर टिकी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें