Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

भरतजी की 14 वर्षों की पादुका सेवा ने रखी रामराज्य की नींव : आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदिनी शरण

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

परिक्रमा मेला में सेवा और समर्पण की मिसाल : कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

परिक्रमा मेला में सेवा और समर्पण की मिसाल

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर महंत विजय दास महाराज की पहल, विशाल भंडारे में परिक्रमार्थियों को कराया गया भोजन, जरूरतमंदों को दी गई चिकित्सा सुविधा

अयोध्या। रामनगरी में ऐतिहासिक एवं पौराणिक 14 कोसी परिक्रमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध धार्मिक पीठ श्री कंचन भवन मंदिर की ओर से अनूठी सेवा की पहल की गई। मंदिर के सामने परिक्रमा मार्ग पर विशाल सेवा शिविर लगाकर परिक्रमार्थियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस सेवा शिविर का आयोजन कंचन भवन पीठाधीश्वर महंत विजय दास महाराज के नेतृत्व में किया गया। परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था की गई, ताकि लंबी दूरी की पैदल यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भंडारे में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। वहीं, दवा वितरण के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया।

महंत विजय दास महाराज ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की प्राचीन धार्मिक परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान श्रीराम की नगरी की परिक्रमा करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना भी पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ कंचन भवन की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भंडारे और निशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि संतों और धार्मिक संस्थाओं का दायित्व केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करना भी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। परिक्रमार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखना भी सेवा का ही स्वरूप है।

कंचन भवन की इस पहल से परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत मिली। धार्मिक आस्था के साथ सेवा और समर्पण का यह आयोजन रामनगरी की परंपरा तथा अतिथि सत्कार की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें