Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

भरतजी की 14 वर्षों की पादुका सेवा ने रखी रामराज्य की नींव : आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदिनी शरण

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामकथा से बेटियों की शिक्षा और सेवा का संकल्प : अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

रामकथा से बेटियों की शिक्षा और सेवा का संकल्प

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

गुजरात के भावनगर में बने कन्या छात्रावास के लिए जुटाई जा रही धनराशि, श्री हनुमान बाग में गुजराती भाषा में कथा सुना रहे संजय बापू राम कबीर; सुबह-शाम चल रहा भंडारा

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध धार्मिक पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में कार्तिक परिक्रमा मेले के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में भक्ति के साथ सामाजिक सेवा और बेटियों की शिक्षा का अनूठा संकल्प भी जुड़ा है। गुजरात के भावनगर में निर्मित कन्या छात्रावास के संचालन के लिए धनराशि जुटाने के उद्देश्य से यह संगीतमय रामकथा आयोजित की जा रही है। कथा में गुजरात से आए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

व्यासपीठ पर विराजमान संजय बापू राम कबीर गुजराती भाषा में संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम कथा का आयोजन होगा। गुजरात से आए भक्तों के लिए अयोध्या में यह आयोजन विशेष आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व रखता है। कथा के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग भावनगर में बने कन्या छात्रावास के संचालन में किया जाएगा, जिससे बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को संवारने के उद्देश्य को मजबूती मिल सके।

कथा महोत्सव की अध्यक्षता श्री हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास महाराज कर रहे हैं। पूरे आयोजन की व्यवस्था मंदिर के पुजारी योगेंद्र दास अधिकारी, सुनील दास, रोहित शास्त्री और नितेश शास्त्री की देखरेख में की जा रही है। महोत्सव में गुजरात से सैकड़ों बसों के माध्यम से रामभक्त अयोध्या पहुंचे हैं। इससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

आयोजन की एक विशेषता यहां चलने वाला अनवरत भंडारा भी है। कथा के सातों दिन सुबह और शाम श्रद्धालुओं एवं संतों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, साधु-संतों के लिए नियमित भंडारा चल रहा है। इसके साथ ही शाम को जरूरतमंदों और गरीबों के लिए भी पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भूखा न रहे।इस प्रकार श्री हनुमान बाग में आयोजित यह सात दिवसीय रामकथा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शिक्षा, सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश भी दिया जा रहा है। रामकथा की भक्ति के साथ कन्याओं के भविष्य को संवारने की यह पहल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें