Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

भरतजी की 14 वर्षों की पादुका सेवा ने रखी रामराज्य की नींव : आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदिनी शरण

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की घटती संख्या पर उठे सवाल : अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की घटती संख्या पर उठे सवाल

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

प्रशासन की बैरिकेडिंग और किसानों की परेशानी को बताया प्रमुख कारण, परिक्रमार्थियों को सुगम आवागमन की सुविधा देने की अपील

अयोध्या। रामनगरी में कार्तिक मेले के अंतर्गत आयोजित 14 कोसी परिक्रमा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को लेकर संतों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट की ओर से भी भंडारे का शिविर लगाकर परिक्रमार्थियों को भोजन कराया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दिलीप दास त्यागी महाराज ने परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के संभावित कारणों पर चिंतित दिखे और अपनी बात रखी।

महंत दिलीप दास त्यागी महाराज ने कहा कि 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की प्राचीन धार्मिक परंपरा है। इसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन इस बार परिक्रमा में अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु दिखाई देने के पीछे दो प्रमुख कारण नजर आ रहे हैं। इनमें प्रशासन की ओर से की गई बैरिकेडिंग और किसानों को हो रही परेशानी प्रमुख हैं।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और रास्तों की व्यवस्था के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि श्रद्धालु आसानी से परिक्रमा कर सकें और उन्हें अनावश्यक रूप से रास्तों पर भटकना न पड़े।

महंत जी ने किसानों की समस्याओं की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उनका कहना था कि किसानों को होने वाली परेशानियों का समाधान जरूरी है। धार्मिक आयोजनों के साथ स्थानीय लोगों और किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। किसानों को परेशानी होगी तो इसका असर आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी पड़ सकता है।उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए। बैरिकेडिंग ऐसी हो जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं का आवागमन भी बाधित न हो।

महंत दिलीप दास त्यागी महाराज ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक पहचान श्रद्धालुओं और संतों से है। इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा और सम्मान मिलना चाहिए। प्रशासन, संत समाज और स्थानीय लोगों के समन्वय से ही परिक्रमा को और सुगम बनाया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें