: महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में श्री राम तारक यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ
Sat, Jan 11, 2025
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में श्री राम तारक यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभमहर्षि महेश योगी जी एक दूरदर्शी संत थे, जिनकी सोच और दृष्टि ने विश्व में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार किया: डॉ. कुमार विश्वासअयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय श्री राम तारक यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ। यज्ञ की शुरुआत यज्ञाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री ने 21 ब्राह्मणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए की। इसके साथ ही 251 ब्राह्मणों ने सामूहिक रूप से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। राम तारक यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव उनकी पत्नी निशी श्रीवास्तव व पुत्र आलोक उपस्थित रहे। यज्ञ के दौरान राम तारक यज्ञ में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आहुति दी गई। यज्ञ के शुभारंभ के साथ पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, उपाध्यक्ष राहुल, ट्रस्टी पंकज शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति आयोजन में सम्मिलित हुए। तो वही कार्यक्रम के दूसरे सत्र सायंकाल अपने अपने राम कथा के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास ने महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना को महर्षि जी की दूरगामी सोच कहते हुए महर्षि जी की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि महेश योगी जी एक दूरदर्शी संत थे, जिनकी सोच और दृष्टि ने विश्व में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार किया। उनके जैसा महान व्यक्तित्व इस दुनिया में बहुत कम ही देखने को मिलता है। कुमार विश्वास ने भगवान राम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, भगवान राम अयोध्या से प्रयागराज गए थे, और आज हम प्रयागराज से अयोध्या जा आए हैं। यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने बताया कि वह रामलला के दर्शन किए, लेकिन दर्शन के बाद उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। भावुक होकर उन्होंने कहा दर्शन तो 15 सेकंड के लिए हुए, लेकिन 15 मिनट तक मेरी आंखों से आंसू बहते रहे। इस अवसर पर उन्होंने राम जन्मभूमि विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि का विवाद चल रहा था, तब कुछ लोग राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि रामनवमी के दिन ही कोर्ट बंद हो गया। पंडाल में हजारों की संख्या में लोग कुमार विश्वास की कथा सुनने के लिए जुटे। कार्यक्रम के पहले दिन भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रबंधक श्रद्धानंद श्रीवास्तव,महर्षि महेश योगी रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट से जुड़े मुकेश सक्सेना, डा भानू प्रताप सिंह सहित देश-विदेश से आए महर्षि महेश योगी जी
: मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: गगन
Sat, Jan 11, 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: गगनइंडियन रीफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव का करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास के नेतृत्व में हुआ स्वागत85 प्रतिशत को हक दिलाने के लिए हम अपना संगठन बनाए हैं। संगठन के माध्यम से हम अहीर रेजीमेंट बनाने की बात कर रहे हैं और अहीर रेजिमेंट बनवाकर ही रहेंगेअयोध्या। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल कर अपने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार भर दिया है। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह का संचार हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अभी से ही अपने कील काटें दुरुस्त करने में लग गई है। पीडीए की राजनीति को धार देने के लिए अखिलेश यादव ने अपने नेताओं की टीम तैयार करके फरवरी माह से साइकिल यात्राओं का जिलेवार दौर शुरु करने जा रहें है। मिल्कीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इंडियन रीफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव। इसके बाद गगन यादव रामनगरी अयोध्या के करतलिया बाबा आश्रम पहुंच महंत बालयोगी रामदास महाराज का आशीर्वाद लिये,जहां पर उनका स्वागत सपा नेताओं ने जोरदार तरीकें से किया।स्वागत से अभिभूत हो कर गगन यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी के ऐतिहासिक वापसी होगी। जनता आशा भरी निगाह से अखिलेश यादव की ओर देख रही है।योगी सरकार पर निशाना साधते हुए नेता युवा नेता गगन ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रही है। इसलिए इससे संघर्ष करके लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि सरकार में जिस तरह से 15 प्रतिशत लोगों की हिस्सेदारी हर क्षेत्र में ज्यादा होती है। जबकि हम लोगो 85 प्रतिशत होते हुए भी हम लोगों की हिस्सेदारी क्यों नहीं होती है। इसका मूल कारण हमारे जो समाज के लोग सरकार में बैठे हैं, वह अपनी जेब भरने के चक्कर में हैं। सरकार की तमाम एजेंसियां से डरते हैं कि हमारे ऊपर सीबीआई, ईडी का डंडा ना पड़े। इसीलिए वह अपने हक अधिकार की बात नहीं कर पाते हैं।यही कारण है कि 85 प्रतिशत को हक दिलाने के लिए हम अपना संगठन बनाए हैं। संगठन के माध्यम से हम अहीर रेजीमेंट बनाने की बात कर रहे हैं और अहीर रेजिमेंट बनवाकर ही रहेंगे। लोगों के हक अधिकार के लिए लड़ेते रहेंगे। करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने कहा कि अखिलेश जी के हर फैसले के साथ पूरी पार्टी खड़ी है,पूरा देश प्रदेश अखिलेश जी की तरह आशा भरी निगाह से देख रहें है। सभी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है।उत्तर प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान अखिलेश जी के तरफ देख रहा है। पीडीए के सर्वमान्य नेता है अखिलेश यादव जी। इस अवसर पर प्रदीप यादव, राम सजीवन यादव, हरीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रदीप यादव जिला पंचयात सदस्य उम्मीदवार , संजीत यादव , शिशिर यादव,रमेश यादव,आदित्य यादव,लवकुश यादव ,शिवम् यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहें।
: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : 3,70,829 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Wed, Jan 8, 2025
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : 3,70,829 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसलामिल्कीपुर विधानसभा में है 255 मतदान केंद्र, बनाए जाएंगे 414 मतदेयस्थल10 जनवरी से 17 तक होगा नामांकन,18 को जांच, 20 को नाम वापसी05 फरवरी 2025 को मतदान तो 08 फरवरी को होगी मतगणनाअयोध्या। प्रदेश में हॉट सीट बनी मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए डुगडुगी बज गई है। जिल्स प्रशासन भी पूरी तैयारी के साथ निष्पक्ष चुनाव को कमर कस लिया है। मंगलवार को निर्वाचन आयोग से तारीख का ऐलान होने के बाद बुधवार को जिला अधिकारी चन्द्र विजय सिंह पत्रकार वार्ता आयोजित कर उपचुनाव की तैयारियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि जिला प्रशासन निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से नामांकन शुरू होगा जिसकी अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 निर्धारित है। नामांकन के बाद 18 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिसके बाद 20 जनवरी को नाम वापसी होगी। 5 फरवरी को मतदान तो 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 273-मिल्कीपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 3,70,829 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,92,984 तथा महिला मतदाता 1,77,838 व तृतीय लिंग 07 मतदाता है। उन्होंने बताया कि युवा मतदाता 4811, पीडब्लूडी मतदाता 4011 तथा 85 प्लस मतदाता 3001 है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा में 255 मतदान केन्द्र व 414 मतदेय स्थल बनाये गये है। मिल्कीपुर क्षेत्र को 04 जोन में बांटा गया है, जिसके लिए 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साथ मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।