Thursday 15th of October 2026

ब्रेकिंग

भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला के अष्टम दिवस हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे

हनुमानगढ़ी से जुड़े तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से कथित ठगी का मामला गरमाया, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संत ने आरोपों को बताया

भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला में विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, राममय हुआ पूरा परिसर

धर्म, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर जुटेंगे जनप्रतिनिधि, संत और विचारक

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सांसद करण भूषण सिंह ने जिला चिकित्सालय के अधीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बमबम यादव

Thu, May 29, 2025
सांसद करण भूषण सिंह ने जिला चिकित्सालय के अधीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पत्र के माध्यम से चिकित्सा अधीक्षक को हटाकर घोटालों की जांच कराने की मांग उठाई जिला चिकित्सालय अयोध्या में 16 वर्ष से जमे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हटाए गए जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा गोण्डा, अयोध्या। कैसरगंज लोकसभा के युवा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र भेज कर जिला चिकित्सालय अयोध्या में 16 वर्ष से जमे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने पत्र में चिकित्सा अधीक्षक पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए शासन से चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सांसद ने भेजे गए पत्र में कहा है कि डॉ. विपिन वर्मा जिला चिकित्सालय अयोध्या में लगभग 16 वर्ष से जमे हैं। कार्यवाहक अधीक्षक रहते हुए डॉ. वर्मा ने दवा व सामानों की खरीद में लाखों रुपए की हेराफेरी की है। इसके अलावा कर्मचारियों के देयक में भी कमीशनबाजी करते हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट होने के बावजूद बाजार से ऑक्सीजन की खरीद कराते हैं। भ्रष्टाचार में संविदा का कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश सिंह, फार्मासिस्ट संजय गुप्ता व हनुमंत दूबे डॉ. विपिन वर्मा का सहयोग करते हैं। सांसद ने प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त चिकित्सक, संविदा के डाटा ऑपरेटर व दोनों फार्मासिस्टों को जिला अस्पताल से हटाकर उनके खिलाफ जांच कराई जाए। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा को अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एपी भार्गव ने जिला चिकित्सालय में तैनात लेबल तीन के चिकित्सक डॉ. अजय चौधरी को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया है। डॉ. विपिन वर्मा काफी लम्बे समय से जिला अस्पताल में मलाईदार पद पर जमे हैं। उन पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। अपर निदेशक भले ही डॉ. विपिन वर्मा को पद से हटाए जाने को प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्षेत्र परिवर्तन बता रहे हैं, किन्तु माना जा रहा है कि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र के बाद यह कार्रवाई हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें