Monday 20th of April 2026

ब्रेकिंग

UP में 40 IAS अफसर इधर से उधर, दुर्गा शक्ति नागपाल और किंजल सिंह का नाम भी शामिल, देखिए पूरी लिस्‍ट

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अयोध्या में श्रद्धांजलि, समाजवादियों ने विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

सिंगापुर सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सहभागिता, रामलला दर्शन और सरयू आरती में होंगे शामिल

इंद्रेश महाराज की अमृतमयी वाणी से सराबोर हुआ माहौल, रुक्मिणी विवाह उत्सव की तैयारियां तेज

पंचायत चुनाव में किसी का इंटरेस्ट नहीं.. न सरकार का, न विपक्ष का.. पहले विधानसभा चुनाव.. गांव की सरकार बाद में.."

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रविवार देर रात जारी तबादला सूची में कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं : UP में 40 IAS अफसर इधर से उधर, दुर्गा शक्ति नागपाल और किंजल सिंह का नाम भी शामिल, देखिए पूरी लिस्‍ट

UP में 40 IAS अफसर इधर से उधर, दुर्गा शक्ति नागपाल और किंजल सिंह का नाम भी शामिल, देखिए पूरी लिस्‍ट

रविवार देर रात जारी तबादला सूची में कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। कई विभागों के सचिव को डीएम पद की जिम्‍मेदारी दी गई है।

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 40 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। परिवहन आयुक्‍त किंजल सिंह को सचिव माध्‍यमिक शिक्षा बनाया गया है। लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्‍नर बनाया गया है। मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर का नया डीएम नियुक्‍त किया गया है।

उन्‍नाव के डीएम गौरांग गाठी को झांसी डीएम की जिम्‍मेदारी दी गई है। सुल्‍तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया है।

विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्‍तानपुर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्‍नूपर्णा गर्ग को श्रावस्‍ती का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि कुमार वत्‍स को फतेहपुर और हमीरपुर के डीएम घनश्‍याम मीणा को उन्‍नाव का डीएम बनाया गया है।

झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है।

औरैया के डीएम डॉक्‍टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्‍यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरेया का डीएम और सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा डीएम पद की जिम्‍मेदारी दी गई है। वहीं, आगरा के डीएम अरविंद मल्‍लप्‍पा बांगरी को मुख्‍यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त और बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है।

देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है।

फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

झांसी के डीएम मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन और रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन बनाया गया है।

श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है।

सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं की जिम्‍मेदारी दी गई है।

श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ और गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं बनाया गया है।

सौम्या पांडे अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर और हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच और पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनाया गया है।

मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय नियुक्‍त किया गया है।

रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।

इसी तरह निदेशक बाल विकास एवं पुष्‍टाचार सरनी कौर ब्रोका को रायबरेली डीएम पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें