: श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा भगवान धर्मनाथ का पूजा-अभिषेक
Sun, Feb 11, 2024
15वें तीर्थंकर भगवान श्री धर्मनाथ स्वामी रहा रौनाही, जन्मस्थान के रूप में “रत्नपुरी“ नाम से भव्य दिगम्बर जैन तीर्थ सदियों से चला आ रहा
अयोध्या। जैनधर्म के 15वें तीर्थंकर भगवान श्री धर्मनाथ स्वामी की जन्मभूमि होने का सौभाग्य रौनाही को प्राप्त है। यहाँ जन्मस्थान के रूप में “रत्नपुरी“ नाम से भव्य दिगम्बर जैन तीर्थ सदियों से चला आ रहा है। भगवान धर्मनाथ के जन्मस्थान का समाज में अतिशयकारी महत्व है, जिसकी वंदना के लिए भक्तजन दूर-दराज से रत्नपुरी तीर्थ पधारते हैं। यह तीर्थ श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के अन्तर्गत सतत् संचालित होता है। जिसका प्रधान कार्यालय भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन मंदिर, बड़ी मूर्ति, रायगंज, अयोध्या में स्थित है।
इस कमेटी के महामंत्री अमरचंद जैन के अनुसार विदित हुआ है कि यह कमेटी सन् 1956 से रजिस्टर्ड है, जिसके द्वारा शुरू से ही अयोध्या में स्थित दिगम्बर जैन मंदिरों एवं रत्नपुरी तीर्थ का संचालन, देखरेख आदि संरक्षण कार्य किया जाता है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि सन् 2022 में किन्हीं तथाकथित व्यक्तियों द्वारा तीर्थ के मूल प्राचीन स्वरूप एवं इस मंदिर जी में चली आ रही प्राचीन पूजा-पद्धति व परम्परा को बदलने की नियत से कुछ अनर्गल लोगों को मिलाकर इस तीर्थ पर फर्जी समिति का निर्माण कर लिया गया था। जब इसकी सूचना श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी को प्राप्त हुई, तब डिप्टी रजिस्ट्रार-चिट्स एवं फर्म अयोध्या के यहाँ फर्जी कमेटी को निरस्त करने का आवेदन किया गया। आगे कार्यवाही होते हुए उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ बेंच के आदेशानुसार डिप्टी रजिस्ट्रार ने दोनों पक्षों की समस्त सुनवाई करके लिखित बहस के साथ श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के पक्ष में दिनाँक 27 जनवरी 2024 को अपना निर्णय प्रस्तुत किया। निर्णय के उपरांत पुनः अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के आवेदन पर एस. डी.एम.- सोहावल, पुलिस अधिकारी-सी.ओ. व सब इंस्पेक्टर-रौनाही आदि की उपस्थिति में दोनों पक्षों की एक मीटिंग बुलाकर 9 फरवरी को विपक्षी कमेटी से राजी-खुशी के साथ रत्नपुरी तीर्थ पर मंदिर आदि की चाबीयाँ मूल कमेटी-श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों को दिलवा दी। अतः 9 फरवरी के उपरांत अब यहाँ पर दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के द्वारा भगवान धर्मनाथ मंदिर में भगवान का विशेष पूजा-अभिषेक प्रारंभ हो गया है। प्रतिदिन की भांति ही आज टिकैतनगर, लखनऊ से पधारे शताधिक महानुभावों ने भगवान श्री धर्मनाथ का जल, दूध, केशर, सर्वोषधि, पुष्पवृष्टि आदि से भव्य पंचामृत महाभिषेक सम्पन्न किया। इस अवसर पर क्षुल्लक प्रशांतसागर महाराज ने जैन संत के रूप में अपना साचिध्य प्रदान किया। कार्यक्रम में विशेषरूप से जयकुमार जैन, निधेश जैन, निकलंक जैन, आनंद जैन, परमेन्द्र जैन, राजेश जैन ’राजू’, विशाल जैन, सुयश जैन आदि उपस्थित रहे। यहाँ प्रतिदिन महिला, पुरुषों द्वारा भगवान का पंचामृत-अभिषेक आदि आयोजन प्रातः 7 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 22 फरवरी को भगवान श्री धर्मनाथ जी की जन्मजयंती का आयोजन भी विशेष उत्साह के साथ रथयात्रा, पूजा- विधान आदि वार्षिक आयोजनपूर्वक सम्पन्न होगा, जिसमें कमेटी ने समस्त दिगम्बर जैन समाज को स आमंत्रित किया है।
: हिंदी फिल्म ‘दशमी’ का पोस्टर लॉन्च, 16 को होगी रिलीज
Sun, Feb 11, 2024
सामाजिक बुराइयों को इंगित करते हुए बनाई गयी है फिल्म
अयोध्या। आगामी 16 फ़रवरी को रिलीज हो रही हिंदी फिल्म दशमी का पोस्टर लॉन्च किया गया। वही अयोध्या शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर व कलाकारों ने लॉन्च पोस्टर किया। पोस्टर लॉन्चिंग के मौके पर प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर व फिल्म के कलाकार मौजूद रहे। इस फिल्म में ऐश्वर्या, मनोज सिंह टाइगर व संजय पांडे मुख्य भूमिका में, फिल्म में सामाजिक बुराइयों को इंगित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म निर्देशित शांतनु तांबे ने बताया कि कब तक कलयुग में त्रेतायुग के रावण को जलाते रहेंगे, अब कलयुग के रावण को जलाने का समय इस फिल्म में निर्देशित किया गया। यह फिल्म 16 जनवरी को संपूर्ण भारत में रिलीज हो रही। फिल्म के सभी ट्रेलर और गाने आ चुके हैं। जिस तरह से बलात्कार की जो वारदाताए हो रही है। उसी को लेकर हमने ये फ़िल्म बनाई। उन्होंने बताया कि यहा फिल्म लखनऊ, कानपुर, मलियाबाद औऱ अयोध्या शूटिंग की गई और एक छोटा सा हिस्सा हमने मुंबई में शूट किया था।वही दशरथगद्दी के महंत बृजमोहन दास ने फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर व फिल्म के कलाकारो को प्रभु श्री राम की नगरी से फिल्म की लांचिंग को लेकर आशीर्वाद दिया.उन्होंने कहा कि दशमी नाम से सबको पता चल जाता है कि दशमी फिल्म का मतलब हुआ बुराई का अंत और सच्चाई की जीत। इस फिल्म के जरिये इन सभी लोगो ने दिखाने का काम किया है।
महंत बृजमोहन दास का आशीर्वाद लेते फिल्म की हीरों
: भव्य अद्वितीय शोभायात्रा 'कलश' के साथ 2121 कुडंयी श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
Sun, Feb 11, 2024
कलशयात्रा में 1100 कलशधारी महिलाओं के साथ 5100 भक्त हुए शामिल
कलशयात्रा में शामिल भक्त व आचार्य देव मुरारी जी
राममहायज्ञ में 1 करोड़ 25 लाख मंत्रों और 180 क्विंटल हवन सामग्री से डाली जायेगी आहुतियां
अयोध्या के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ हो रहा: देव मुरारी
महायज्ञ का पोस्टर
अयोध्या। रामनगरी भगवान रामलला की भव्य दिव्य प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रामलला के वंशज रघुवंशी समाज द्धारा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज कलश यात्रा के साथ हो गया। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी छावनी के बाग में रविवार से 2121 कुंडों में आहुति पड़ेगी। यद्यपि यज्ञ का आरंभ शनिवार को कलश यात्रा से हो गया। कलशयात्रा में 1100 कलशधारी महिलाओं के साथ 5100 भक्त शामिल हुए।कलश यात्रा संत तुलसीदास घाट पर सरयू जल लेकर भव्य शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्य आचार्य देवमोरारी बापू ने बताया कि अयोध्या के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ हो रहा है। यज्ञ में 1 करोड़ 25 लाख मंत्रों और 180 क्विंटल हवन सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी। यज्ञाचार्य की भूमिका में काशी के डा. प्रेमनारायण शास्त्री हैं एवं यज्ञ के मुख्य यजमान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी मुनिराज पटेल हैं। इस अनुष्ठान का संयोजन साकेतवासी महंत कनकबिहारीदास के उत्तराधिकारी श्यामदास व लखनदास 'छोटे बावा' कर रहे हैं। यज्ञ के संरक्षक मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह हैं। कलशयात्रा में रामकिशोरशरण, पटेल बाबा, चक्रपाल सिंह, नारायण सिंह पटेल, अंगद सिंह पटेल, कपिल रघुवंशी, दान सिंह, घनश्याम सिंह रघुवंशी, रामकुमार सिंह रघुवंशी, अजब सिंह रघुवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।यज्ञ में नौ दिवसीय अनुष्ठान को रामकथा ज्ञानयज्ञ से पूर्णता प्रदान की जाएगी। कथाव्यास के रूप में प्रख्यात कथाव्यास एवं चित्रकूट स्थित कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य होंगे। जबकि सहायक कथा वक्ता के रूप में आचार्य देवमोरारी बापू, रामकिशोर दास, वालव्यास रमाकिशोरी होंगी। कथा रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।