Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग पैलेस का हुआ भव्य भूमि पूजन

बमबम यादव

Fri, May 10, 2024

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन, रामभक्तों की सेवा में रहेगा समर्पित: महंत जगदीश दास

हनुमान बाग पैलेस का  डिजाइन

अयोध्या। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही रामनगरी में रामभक्तों की आस्था का जन सैलाब लगातार बढ़ता जा रही है। नगरी में भक्तों की भारी भीड़ लगातार बढ़ रही है। पूरी अयोध्या में रामभक्तों के रहने खाने को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व प्रशासन व्यवस्था कर रहा है तो नगरी के मठ मंदिर भी रामभक्तों के लिए लगातार व्यवस्था में जुटें है। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग सेवा संस्थान में श्री हनुमानजी के आशीर्वाद से रामभक्तों की सेवा लगातार विगत 6 महीने से भोजन के रुप में हो रहा है। इस भंडारे में रामभक्तों को विभिन्न प्रकार के प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। वैसे तो हनुमान बाग में 60 रुम पहले से सेवा में लगे रहते है। लेकिन रामभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अब हनुमान बाग में रामभक्तों के लिए 60 रुम अतिरिक्त विशेष आधुनिक सुविधाओं से लैस बनने जा रहा है। जो हनुमान बाग के भक्तों द्धारा बनवाया जा रहा है। इसको लेकर आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वैदिक आचार्य द्धारा विधिवत भूमि पूजन कर भवन निर्माण की नीवं रख दी गई है। इस पूजन के मुख्य यजमान हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास रहें। महंत जगदीश दास महाराज ने कहा कि आज बड़ा ही पवित्र दिन है। आज के दिन किया गया कोई भी कार्य क्षय नही होता है। हनुमान बाग के भक्त लगातार भवन निर्माण के लिए कह रहें थे इसलिए आज इस पवित्र दिन अक्षय तृतीया पर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 60 आधुनिक कमरों का निर्माण किया जायेगा। ये हनुमान बाग पैलेस रामभक्तों के लिए सदैव समर्पित रहेगा। भूमि पूजन में पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें