Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अभियान, 6 दिसंबर को शौर्य : विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अभियान, 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाने का ऐलान

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से इंदिरा प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी महासम्मेलन एवं धर्म संसद में मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया गया। धर्म संसद में कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए। परिषद ने घोषणा की कि 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों से मथुरा पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। वहीं, 6 दिसंबर को बड़ी संख्या में सनातन सेना के कार्यकर्ताओं के मथुरा पहुंचकर शौर्य दिवस मनाने की बात कही गई।

कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल भी शामिल हुए और उन्होंने मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण की पैरवी की। धर्म संसद में परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

मथुरा से ब्रज तक अभियान का खाका

परिषद ने मथुरा में 'बृज स्वाभिमान अभियान' चलाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर समर्थन नहीं करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ 'नारायणी सेवा वाहिनी' के माध्यम से प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। परिषद ने 'कृष्णभूमि-ब्रज संरक्षण अभियान' के तहत मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की।धर्म संसद में धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर परिसरों और उनके आसपास मांस-मदिरा की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलन चलाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

धर्मांतरण और महिला सुरक्षा पर भी प्रस्ताव

परिषद ने धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए विभिन्न राज्यों में एंटी धर्मांतरण कॉल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एंटी रोमियो एस्कॉर्ट गठित करने की बात कही गई।महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नवरात्र के अवसर पर 'दुर्गा शक्ति स्वरूपा अभियान' शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मंडल स्तर पर सुरक्षा शिविर आयोजित कर मार्शल ट्रेनिंग देने की योजना है।

इसके अलावा 'विश्व सनातन संसद' के गठन और एक करोड़ युवाओं को 'सनातन युवा सेवा अभियान' से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के समर्थन में घर-घर संपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

21 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

परिषद के अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आयोजित महासम्मेलन में 21 देशों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता राम कुमार पाल, काशी प्रसाद तिवारी, अमेठी से मालती घाट राम मंदिर के अनुपम मिश्र, अयोध्या धाम से महात्यागी परशुराम दास, महंत श्री भगवान शरण, धर्मदास जी, मंगलदास, दामोदर दास, महात्यागी देवस्थान विजय रामदास तथा राष्ट्रीय कथा वाचक चंदांशु महाराज समेत बड़ी संख्या में संत, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्म संसद के समापन पर परिषद ने इन प्रस्तावों को देशभर में अभियान के रूप में आगे बढ़ाने और संगठनात्मक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क शुरू करने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें