Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

लोकतंत्र की रीढ होते हैं पत्रकार: भूपेंद्र सिंह चौधरी : भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

लोकतंत्र की रीढ होते हैं पत्रकार: भूपेंद्र सिंह चौधरी

एनयूजे के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य परिषद में साठ वर्षीय पत्रकारों को 20 हज़ार रूपये पेंशन देने की उठी मांग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

अयोध्या। देश के पत्रकारों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेद्र सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अयोध्या के हनुमान बाग सभागार में देश के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 60 वर्ष के ऊपर के पत्रकारों को बीस हजार रू प्रतिमाह पेंशन देने जैसी स्कीम उत्तर प्रदेश मे भी मुख्यमंत्री से वार्ता करके पत्रकार हितों में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं और उनके निर्वहन की पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती है। प्रिंट मीडिया की पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डिजिटल व सोशल मीडिया के प्रभाव से समय समय से पत्रकारिता  प्रभावित होती रही है। यह जग जाहिर है कि ऐसे में प्रिंट मीडिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी का कोई हिडन एजेंडा नहीं था जबकि विपक्ष हमेशा आरोप लगती है। आपातकाल का पत्रकारों ने डटकर विरोध किया था इसमें एनयूजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद विश्व की सर्वाेत्तम नगरी बनाने के सपने को साकार किया गया है। पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी का हव बना दिया है। विकसित उत्तर प्रदेश के विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने राम मंदिर बनाने में पत्रकारों एवं समाज के दिशा देने में अहम भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा किया। एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने पत्रकार हितों में लिए गए निर्णय एवं पत्रकारों के आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। सात वर्ष से ऊपर के पत्रकारों को राजस्थान की सरकार के अनुसार 20 हजार प्रतिमाह पेंशन देने की मांग दोहराई। जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि देश में मीडिया की भूमिका बेहद खास होती है। पत्रकार ही समाज को जीवंतता प्रदान करते हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायन तिवारी, तपस्वी छावनी के जगतगुरू परमहंस आचार्य को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह और प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण ने स्मृतिचिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने किया। जबकि समारोह का संचालन उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेकानंद पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपज के जिलाध्यक्ष प्रो. केएम सिंह ने किया। समारोह में हनुमान बाग के अधिकारी सुनील दाल दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, पत्रकार पंडित जेपी तिवारी, जयप्रकाश सिंह, वीएन दास, नाथ बख्श सिंह, त्रिलोकी नाथ दुबे, रवि प्रकाश पाठक, मधुकर पाण्डेय, अनुज तिवारी, संजय रस्तोगी, नितिन श्रीवास्तव, सुदीप त्रिपाठी, प्रदीप पाठक आदि सहित चंडीगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड,कर्नाटक, केरल, तेलंगाना आदि प्रदेशों के पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें