Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हुआ समागम, महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास कर रहें

प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की बह रही रसधार

प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में बह रही श्रीमद् भागवत कथा की रसधार, राजस्थान के भक्तों द्धारा हो रही कथा

मड़ना में मनाई गई राजबहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि

परिजनों ने मैनेजर पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप घटना वाली जगह पर नहीं था सीसीटीवी

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है: आशीष : कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हुआ समागम, महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास कर रहें

बमबम यादव

Tue, Sep 29, 2026

जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है: आशीष 

श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास जी ने कृष्णजन्मोत्सव के प्रसंग की व्याख्या की

कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हुआ समागम, महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास कर रहें

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा राजस्थान के प्रख्यात कथावाचक आशीष जी कर रहे है। कथा के चतुर्थ दिवस व्यास जी ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का विस्तार पूर्वक वर्णन भक्तों को करवाया एवं कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। कथा के चौथे दिन संत साधकों ने आशीष जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत भागवत आरती के साथ की गई।जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है। आशीष जी ने कथा प्रसंग का वृतांत सुनाते हुए बताया कि वामन अवतार भगवान विष्णु के दशावतारो में पांचवा अवतार और मानव रूप में अवतार था। जिसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। वामन अवतार की कहानी असुर राजा महाबली से प्रारम्भ होती है। महाबली प्रहलाद का पौत्र और विरोचना का पुत्र था। महाबली एक महान शासक था जिसे उसकी प्रजा बहुत स्नेह करती थी। उसके राज्य में प्रजा बहुत खुश और समृद्ध थी। उसको उसके पितामह प्रहलाद और गुरु शुक्राचार्य ने वेदों का ज्ञान दिया था। इसके बाद आशीष जी के सानिध्य में सभी भक्तों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतों का समागम हुआ। महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज कर रहें।महोत्सव में राजस्थान से 500 भक्त अयोध्या आयें हुए है।महोत्सव की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, मंदिर के अधिकारी सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जितेंद्र झालानी नवल किशोर झालानी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहें। आज की कथा में गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन,वामनावतार, श्रीराम जन्म एवं कृष्णजन्मोत्सव नन्दोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन आयोजकों ने किया।श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण की बाललीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग का वृतांत सुनाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें