समाजवादी समाज बनाने के लिए राजबहादुर यादव ने किया आजीवन संघर्ष: पवन : मड़ना में मनाई गई राजबहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि
admin
Sun, Sep 27, 2026
समाजवादी समाज बनाने के लिए राजबहादुर यादव ने किया आजीवन संघर्ष: पवन पाण्डेय
मड़ना में मनाई गई राजबहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि
अयोध्या समाजवादी पार्टी के नेता और राजबली यादव स्मारक पब्लिक इंटर कालेज मड़ना पूराबाजार के संस्थापक राजबहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि राजबहादुर यादव कर्मठ राजनैतिक संगठनकर्ता थे। उन्होंने समाजवादी समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष लड्डू लाल यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि राजबहादुर यादव समता संपन्नता और सामाजिक एकता के जनपद के महत्वपूर्ण नेता थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज की हानी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति असंभव है। पुण्यतिथि आयोजन को सपा अध्यक्ष जयसिंह राना राम अचल यादव, ओमप्रकाश प्रधान,रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, ललित यादव, छोटे लाल यादव,सरोज यादव, रोली यादव, अनिल कुमार बबलू, लक्ष्मण यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मवीर शर्मा, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव,रवी प्रताप सिंह,लुल्लुर यादव, बलवंत यादव,राजदेव यादव, अंगद यादव,राम शब्द पाण्डेय, अंकित पाण्डेय,शिवराम यादव,भानु प्रताप यादव, सियाराम,आदि ने संबोधित किया। स्कूल प्रबंधक रवि यादव ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन