Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात

रायगंज जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व की धूम,स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष आराधना राम मंदिर निर्माण की बाधा दूर करने के

महंत संजय बाबा का जन्म दिवस का उद्देश्य गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा: महंत हेमंत दास

कार्यकारी निदेशक राजेंद्र कुमार साबू ने व्यवसाय वृद्धि, ऋण वितरण, जमा विस्तार और ग्राहक सेवा पर दिए दिशा-निर्देश; उत्कृष

पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरीं भाजपा महिला मोर्चा अचानक हुए एक्शन से प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग में घर, दुकान गिराए जाने पर सपाईयों ने पीड़ितो : पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग में घर, दुकान गिराए जाने पर सपाईयों ने पीड़ितों से की मुलाकात

पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात

अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना। सपा प्रवक्ता राकेश यादव  ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा  11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक  परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एवसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर  कार्यवाई की जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें