गुरु सेवा के नायक महंत संजय दास का जन्म दिन मना सेवा दिवस के रुप में : महंत संजय बाबा का जन्म दिवस का उद्देश्य गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा: महंत हेमंत दास
admin
Mon, Sep 21, 2026
गुरु सेवा के नायक महंत संजय दास का जन्म दिन मना सेवा दिवस के रुप में
संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनाया सेवा दिवस,अंध विद्यालय, वृद्धा आश्रम, कुष्ठ आश्रम में फल अन्न व वस्त्र किया गया वितरण
महंत संजय बाबा का जन्म दिवस का उद्देश्य गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा: महंत हेमंत दास
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्ताराधिकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकटमोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास का जन्मदिन संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी ने विशाल सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस सेवा दिवस के मूल में गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा। जिसमें सबसे पहले हनुमानगढ़ी पर विशेष पूजा अर्चना किया गया और हनुमत यज्ञशाला के हवन कुंड में आहुतियां डाली गई। इसके बाद कनक बिहारी सरकार का पूजन हुआ। इसके बाद श्रीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना,वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध महिलाओं को फल वितरण किया गया और विकलांग अंध विद्यालय में विकलांगों की सेवा की गई। सेवा दिवस में अनवरत चल रहे श्री ज्ञान अन्नक्षेत्र को और भी भव्य वृहद रुप से आज संचालित किया गया। सुबह से ही आश्रम पर रामनगरी के विशिष्ट संतों ने महंत संजयदास को आशीर्वाद दिया।
सेवा दिवस के प्रणिता गुरु सेवा के नायक आदर्श अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकटमोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र सेवा है। यही हम अपने परम पूज्य गुरुदेव श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज से सीखे है। आज हम जो भी कुछ है वो पूज्य गुरुदेव भगवान के कृपा से है। इसलिए आज अपने जन्म दिवस पर हम सभी लोग सेवा दिवस के रुप में मना रहें है।निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास ने कहा संकट मोचन सेना का मुख्य उद्देश्य सेवा है। महंत संजय दास बहुत बधाई के पात्र है आज समाज में सेवा प्रकल्प की वजह से लोगो के दिलो में संजय दास ने जगह बनाया है। बड़ा भक्त माल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डा अवधेश दास जी महाराज ने कहा कि महंत संजय दास जी नये साधुओं के लिए एक मिशाल है। रामानंद सम्प्रदाय में सेवा ही परिचय है। तुलसी दास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास बधाई देते हुए कहते हैं कि सनातन धर्म की ध्वज पताका फहराने में हनुमानगढ़ी के संतो का विशेष योगदान रहा है। आज इसका नेतृत्व महंत संजयदास जी कर रहें है। महंत संजयदास जी की गुरु सेवा बहुत ही अनुकरणीय है। आज के साधु संत इनसे सीखे कि कैसे अपने गुरु की सेवा करनी चाहिए। आज हम सभी इस सेवा दिवस के शामिल होकर लोगों की सेवा कर रहें है। तीनों अनि के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास जी महाराज ने कहा कि संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास निरंतर उत्तरोत्तर अयोध्या में सेवा का कार्य करते रहे है। इनका जन्मोत्सव सेवा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और मैं आशा करता हूं की निरंतर यह सेवा का कार्य अयोध्या की धरती से पूरे भारत में चलता रहेगा।संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने कहा मैं हनुमान जी से निवेदन करता हूं दिन प्रतिदिन पूज्य महंत संजय बाबा जी के ऊर्जा और उत्साह में संवर्धन करते रहें जिससे निरंतर समाज में सेवा का कार्य चलता रहे। हम सभी का संजय बाबा सदैव मार्गदर्शन ऐसे ही करते रहें जिससे लोगों की सेवा ऐसे रोती रहें। इस मौके पर इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन