Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में अब तक रोपे जा चुके हैं करीब 600 पौधे, प्रत्येक ग्रामसभा तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य; वृक्षारोपण के साथ नशा

‘सीईंग एक्वली’ में 13 हिंदू धर्मगुरुओं की विचार-यात्रा का संकलन, सपा महासचिव शिवपाल यादव को भेंट; महंत बालयोगी रामदास को

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, जगह-जगह हुआ स्वागत

5 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे नारायण संस्कृत महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे

जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामनगरी से देशभर में पहुंचेगा कोविदार, गांव-गांव रोपने की तैयारी : अयोध्या में अब तक रोपे जा चुके हैं करीब 600 पौधे, प्रत्येक ग्रामसभा तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य; वृक्षारोपण के साथ नशा

रामनगरी से देशभर में पहुंचेगा कोविदार, गांव-गांव रोपने की तैयारी

अयोध्या में अब तक रोपे जा चुके हैं करीब 600 पौधे, प्रत्येक ग्रामसभा तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य; वृक्षारोपण के साथ नशामुक्ति और संस्कार निर्माण का भी दिया जाएगा संदेश

अयोध्या। रामनगरी से रामराज की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोविदार वृक्षारोपण की मुहिम को विस्तार देने की तैयारी है। मान्यता है कि कोविदार वृक्ष प्राचीन काल में राजचिह्न के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। वर्तमान में इसी वृक्ष की आकृति प्रभु श्रीराम के मंदिर के ध्वज पर भी अंकित है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने कोविदार वृक्ष को अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।इसी उद्देश्य को लेकर कूड़ा केशवपुर, साईं का पुरवा, दर्शननगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में अयोध्या परिक्षेत्र में कोविदार वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा एवं विमर्श के साथ विशेष स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ब्रह्माकुमार बीके मुकेश ने किया।

मुख्य अतिथि समाजरत्न विनोद भाई पुरुषोत्तम भाई सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज महासभा एवं अध्यक्ष श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय कन्या छात्रालय, कुकमा ने कहा कि रामराज की संकल्पना को गांव-गांव तक पहुंचाने का यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धरती से प्रारंभ हुई कोविदार वृक्ष की मुहिम निश्चित रूप से लोगों को रामराज के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम बनेगी। अयोध्या क्षेत्र में विकसित किए जा रहे कोविदार उपवन इस संकल्प को स्थायी स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।विशिष्ट अतिथि  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज महासभा ने बताया कि अयोध्या परिक्षेत्र में पिछले वर्ष लगभग 600 कोविदार वृक्ष रोपे जा चुके हैं। अब अभियान को प्रत्येक ग्रामसभा तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्य ब्रह्माकुमार बीके मुकेश के संरक्षण तथा संत-महात्माओं के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा है।

रवि भाई ने कहा कि पिछले एक वर्ष से संचालित इस अभियान से निरंतर लोग जुड़ रहे हैं। समाज के सहयोग से अभियान को नई ऊर्जा मिल रही है।ब्रह्माकुमार बीके मुकेश ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कोविदार वृक्षारोपण के साथ नशामुक्ति और संस्कार निर्माण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अब तक करीब 600 कोविदार वृक्ष लगाए जा चुके हैं। शीघ्र ही प्रत्येक ग्रामसभा में पौधारोपण किया जाएगा और अयोध्या से निकली यह मुहिम देशभर के गांवों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

समारोह में विनोद भाई, चंद्रेश भाई, हनुमानगढ़ी के पुजारी अनिल दास, अखिलेश दास, कामधेनु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें