Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

संत गोपाल मंडपम में श्रद्धांजलि सभा, शिष्यों ने सुनाए संस्मरण; संत-महंत और राजनेता हुए शामिल

दशलक्षण महापर्व में उत्तम क्षमा धर्म की महिमा बताई, गृहस्थ और मुनि धर्म को बताया एक-दूसरे का पूरक

हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर महंत संजय दास व महंत हेमंत दास से लिया आशीर्वाद

भव्य श्रृंगार के बाद हुई विघ्नहर्ता की आरती, हरिभक्तों को बांटा प्रसाद, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश प्राकट्य

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में 42 शोध-पत्र प्रस्तुत, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर विशेषज्ञों ने रखे

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू, रामलला के दरबार में टेका मत्था : हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर महंत संजय दास व महंत हेमंत दास से लिया आशीर्वाद

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू, रामलला के दरबार में टेका मत्था

हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर महंत संजय दास व महंत हेमंत दास से लिया आशीर्वाद

अयोध्या। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। रामलला के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उन्होंने निर्माण कार्य और भव्य स्थापत्य का अवलोकन भी किया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान उन्हें निर्माण की प्रगति, शिल्पकला, नक्काशी और स्थापत्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। संधू ने मंदिर की भव्यता और आधुनिक वास्तुशिल्प की सराहना की।

मीडिया से बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश आने का अवसर मिला और भगवान की कृपा से यात्रा की शुरुआत अयोध्या से हुई। रामलला के दर्शन को उन्होंने सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या तेजी से विकसित होने के साथ सुंदर नगरी का स्वरूप ले रही है। गुरु नानकदेव जी से जुड़े गुरुद्वारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस पवित्र स्थल का होना उनके लिए विशेष खुशी का विषय है।

इसके बाद संधू हनुमानगढ़ी पहुंचे और बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज तथा श्रृंगी ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज से भेंट की।

महंत संजय दास महाराज ने कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। उपराज्यपाल का अयोध्या आगमन और संतों से उनका संवाद सुखद रहा।

महंत हेमंत दास महाराज ने कहा कि अयोध्या आने वाले प्रत्येक अतिथि का स्वागत संत समाज के लिए गौरव का विषय है। उपराज्यपाल ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की है।

महंत संजय दास महाराज और महंत हेमंत दास महाराज ने उपराज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें