हनुमान जी के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह : संतों का लिया आशीर्वाद,महंत संजय दास और महंत हेमंत दास ने रामनामा व स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मान
admin
Mon, Sep 14, 2026
हनुमान जी के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह, संतों का लिया आशीर्वाद
महंत संजय दास और महंत हेमंत दास ने रामनामा व स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मान
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने हनुमान जी महाराज के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने संत-महात्माओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज तथा श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने उनका स्वागत किया।
महंत संजय दास महाराज ने कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था की वैश्विक भूमि है। देश की फिल्म और कला जगत से जुड़े लोगों का रामनगरी की ओर आकर्षित होना इस बात का प्रमाण है कि प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के प्रति लोगों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कबीर दुहन सिंह का अयोध्या आना और हनुमान जी का दर्शन करना सुखद है। उन्होंने अभिनेता को रामनामा और स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया।
श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने कहा कि अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा ऐसी है, जो यहां आने वाले हर व्यक्ति को अपनेपन का अनुभव कराती है। हनुमान जी महाराज के दर्शन से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत की हस्तियों का सनातन संस्कृति और तीर्थस्थलों से जुड़ना सकारात्मक संदेश देता है।
फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने कहा कि अयोध्या आकर हनुमान जी महाराज के दर्शन करना उनके लिए बेहद भावुक और आध्यात्मिक अनुभव रहा। संतों का आशीर्वाद पाकर उन्हें आत्मिक शांति मिली। उन्होंने कहा कि रामनगरी की भक्ति, आस्था और वातावरण को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। यहां आकर मन में एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।इस अवसर पर महंत संजय दास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन