महंत जयराम दास महाराज को संतों ने किया नमन : लवकुश मंदिर के पूर्वाचार्य पर संत धर्माचार्यों ने कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
admin
Sat, Sep 12, 2026
महंत जयराम दास महाराज को संतों ने किया नमन
लवकुश मंदिर के पूर्वाचार्य पर संत धर्माचार्यों ने कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
अयाेध्या। श्रीरामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध लवकुश मंदिर के पूर्वाचार्य महंत जयराम दास महाराज के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को लव-कुश मंदिर के वर्तमान महंत रामकेवल दास के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महंत रामकेवल दास महाराज ने कहा कि उनके गुरूदेव भजनानंदी संत थे और उनका व्यक्तित्व बहुत सरल था। यही कारण था कि रामनगरी के संत-महंत उनका आदरपूर्वक सम्मान करते थे। उन्हाेंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। मैं भी गुरूदेव के बतलाए हुए मार्ग पर चलकर मंदिर के उत्तराेत्तर विकास में कृत-संकल्पित हूं।
रामकेवल दास ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम प्रात:काल साकेतवासी महंत की प्रतिमा पर पंचामृत से अभिषेक हुआ। तत्पश्चात नवीन वस्त्र धारण कराकर आरती-पूजन किया गया। उसके बाद संत-महंत और भक्तगणाें ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि महोत्सव में हनुमानगढ़ी के सिर्फ श्री महंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में मनाया गया। भगवान की पूजन अर्चन राम केवल दास के शिष्य संत रामदास ने किया।अंत में वर्तमान महंत ने आए हुए संताें एवं अतिथियाें का स्वागत-सत्कार किया। आयें हुए अतिथियों का स्वागत उत्तराधिकारी महंत रामदास व ओम दास ने किया। पुण्यतिथि के अवसर पर जगतगुरू स्वामी रामानन्दाचार्य रामदिनेशाचार्य, निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास,कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, महंत राजेश दास पहलवान,महंत अजीत दास, रामकचेहरी महंत शशिकांत दास, पत्थर मंदिर महंत मनीष दास, डॉ. महेश दास, महंत रामकुमार दास, प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास, कृष्णकुमार जयपुरिया खलीलाबाद, महंत शिवराम दास, नागा रामलखन दास, पार्षद पुजारी रमेश दास, अम्बिका दास,ओम दास, संतदास आदि उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन