जीवन के हर में स्वामीजी की स्मृति मार्गदर्शन करती है: रामानन्दाचार्य : जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन
admin
Fri, Sep 18, 2026
जीवन के हर में स्वामीजी की स्मृति मार्गदर्शन करती है: रामानन्दाचार्य
जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी में अनेक भजनानंदी संत हुए है। ऐसे संत जो अपना संपूर्ण जीवन भगवत भजन में ही समर्पित कर दिया उन संतों में एक के परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज। हरिधाम गोपाल पीठ स्वामीजी की तपोस्थली आज भी अपने वैभव को समेटे हुए आध्यात्मिकता को चार चांद लगा रहा है। रामनगरी का आध्यात्मिक जगत जिन आचार्यों से आलोकित है उनमें जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज एक है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी ने रामानंद सम्प्रदाय के तेज को पूरे भारत में धूम धूम कर फैलाया। आज भी उनके शिष्य परिकर अपने गुरु की पावन पुण्य स्मृति में पूरे श्रद्धा से अपनी भावांजलि उनके श्रीचरणों में निवेदित करते है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर बड़ी शिद्दत के साथ मनाई गई। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशार्य जी महाराज कहते है जीवन के हर में स्वामीजी की स्मृति मार्गदर्शन करती है। समारोह की अध्यक्षता जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशार्य जी महाराज ने किया।आये हुए अतिथियों का स्वागत मंदिर से जुड़े रमेश दास शास्त्री ने किया। इस मौके पर बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य, निर्वाणी अनिल अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, श्रीरामबल्भाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास,महंत गौरीशंकर दास,नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, जानकीघाट बड़ा स्थान से महंत जनमेजय शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत महंत अवधेश कुमार दास, रंग महल के महंत रामशरण दास,महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य के कृपापात्र शिष्य जगतगुरु कृपालु रामभूषण देवाचार्य महाराज, हनुमान गढ़ी से महंत रामकुमार दास, महंत बलराम दास, महंत कल्याण दास, महंत रामजी शरण, महंत गिरीश दास, महंत मनीष दास, महंत कृष्ण कुमार दास, पुजारी रमेश दास, महंत राघवेश दास, राजगोपाल मंदिर के शरद जी, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास, करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, मधुकरिया संत एमबी दास, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, लल्लू सिंह,पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, विधायक अभय सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, डिप्पुल पाण्डेय, शम्भू नाथ सिंह दीपू,अवधेश वर्मा, अमल गुप्ता, रवि सिंह, प्रदीप तिवारी, नीलेश सिंह, महेन्द्र त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन