Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में अब तक रोपे जा चुके हैं करीब 600 पौधे, प्रत्येक ग्रामसभा तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य; वृक्षारोपण के साथ नशा

‘सीईंग एक्वली’ में 13 हिंदू धर्मगुरुओं की विचार-यात्रा का संकलन, सपा महासचिव शिवपाल यादव को भेंट; महंत बालयोगी रामदास को

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, जगह-जगह हुआ स्वागत

5 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे नारायण संस्कृत महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे

जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सरयू तट से वैश्विक पटल तक महंत बालयोगी रामदास : ‘सीईंग एक्वली’ में 13 हिंदू धर्मगुरुओं की विचार-यात्रा का संकलन, सपा महासचिव शिवपाल यादव को भेंट; महंत बालयोगी रामदास को

बमबम यादव

Sat, Sep 19, 2026

सरयू तट से वैश्विक पटल तक महंत बालयोगी रामदास

वैश्विक पटल पर गूंजी अयोध्या की संत परंपरा, महंत बालयोगी रामदास के विचार अंतरराष्ट्रीय पुस्तक में शामिल

‘सीईंग एक्वली’ में 13 हिंदू धर्मगुरुओं की विचार-यात्रा का संकलन, सपा महासचिव शिवपाल यादव को भेंट; महंत बालयोगी रामदास को किया गया सम्मानित

अयोध्या। सरयू तट की संत परंपरा से निकली आध्यात्मिक चेतना अब वैश्विक पटल पर अपनी छाप छोड़ रही है। करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास की साधना, आध्यात्मिक अनुभव, समाजसेवा और सामाजिक समानता से जुड़े विचारों को वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सीईंग एक्वली—एन एंथोलॉजी ऑफ प्रोग्रेसिव हिंदू वाइसेज’ में स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में इस पुस्तक की प्रति सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद आज महासचिव शिवपाल यादव को भेंट की गई।पुस्तक भेंट करने के अवसर पर शिवपाल यादव ने महंत बालयोगी रामदास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान को महंत ने अपने लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया।पुस्तक में विश्व के 13 हिंदू धार्मिक गुरुओं की विचार-यात्रा, अनुभव और सामाजिक दृष्टिकोण को समाहित किया गया है। इसमें धर्म एवं आध्यात्म के साथ समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भेदभाव से मुक्ति जैसे मानवीय मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। महंत बालयोगी रामदास की जीवन-यात्रा और उनके विचार भी इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।पुस्तक में विचारों को स्थान मिलने और उसके संस्करण को अखिलेश यादव व शिवपाल यादव को भेंट किए जाने पर अयोध्या के संतों ने महंत बालयोगी रामदास का स्वागत एवं सम्मान किया। संतों ने कहा कि सरयू तट की साधना परंपरा से जुड़े संत के विचारों का अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुस्तक में प्रकाशित होना अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत के लिए गौरव की बात है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें