Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हुआ समागम, महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास कर रहें

प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की बह रही रसधार

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राजनाथ सिंह के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा : श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

राजनाथ सिंह के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा

अयोध्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में पहुंचने और श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम में भाग लेंगे। तैयारियों को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने उदासीन आश्रम रानोपाली पहुंचकर महंत भरत दास से मुलाकात की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान अधिकारियों ने आश्रम परिसर में कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात तथा सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। श्रीमहंत डा भरत दास महाराज से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर पार्टी पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें