जो भगवान श्री कृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है वह अभ्युदय हो जाता है : नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर
admin
Wed, Sep 30, 2026
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर
जो भगवान श्री कृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है वह अभ्युदय हो जाता है: आशीष
अयोध्या। श्रीधाम अयोध्या के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर नंदगांव बरसाना हो गया। व्यास पीठ से राजस्थान के प्रख्यात कथावाचक आशीष जी ने जैसे ही भगवान कृष्ण के जन्म के अद्भुत प्रसंग की व्याख्या की और कहां कि इस पावन धराधाम पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ पूरा परिसर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हो उठा, भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। श्री हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजस्थान के भक्तों द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का उत्सव अपने शबाब पर है कथा के आज पंचम दिवस में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
आशीष जी ने भगवान योग योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जो प्राणी अपने आराधना के श्रद्धा पुष्प भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करता है,अर्थात् जो श्रीकृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है,वह सदा अभ्युदय पूर्ण जीवन जीकर मुक्ति का अधिकारी बनता है तथा उसके रोग, शोक, दुःख, द्ररिदता एवं विपदाओं का हरण हो जाता है।श्री महाराज जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत मे भगवान ने कहा कि जब मनुष्य में अहम आ जाएं उसको मेरा दर्शन नहीं हो सकता, जिसका मन निश्चल होता है निष्पाप होता है सरल होता है और भाव से सब कुछ समर्पित कर देता है उसके लिए मेरी प्रति कठिन नहीं है।
महोत्सव की अध्यक्षता कर रहें मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने बताया कि ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता और व्यासपीठ से महाराज जी जैसे ही भगवान पारब्रह्म परमेश्वर श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा कहने लगे और कहा कि प्रभु कारागार में अवतार ले लिए पूरा हनुमान बाग मंदिर परिसर भगवान कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा और चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे से गुंजायमान होने लगा उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होकर के नाचने लगे ऐसा विहंगम दृश्य देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए और भगवान कृष्ण की आरती गाने लगे। महोत्सव में राजस्थान से 500 भक्त अयोध्या आयें हुए है।महोत्सव की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, मंदिर के अधिकारी सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जितेंद्र झालानी नवल किशोर झालानी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन