Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हुआ समागम, महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास कर रहें

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हनुमान बाग में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन : समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

हनुमान बाग में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। भागवत कथा में गीता व श्रीमद् भागवत कथा की व्याख्या कथा वाचक के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए। विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार अनाचार कटुता व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें व अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरि लीला श्रीरास लीला मथुरा गमन दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध कुबजा उद्धार रुक्मणी विवाह शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायक ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। राजस्थान के प्रख्यात कथावाचक आशीष जी महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरुप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है। इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। कथा के समापन सत्र में आये भक्तों को आशीर्वाद देते हुये श्रीमद् भागवत कथा की अध्यक्षता कर रहे श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सभी को आशीर्वाद दिया। महोत्सव में राजस्थान से 500 भक्त अयोध्या आयें हुए थे।महोत्सव की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, मंदिर के अधिकारी सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जितेंद्र झालानी नवल किशोर झालानी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें