Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नवागत सीईओ दिग्विजय सिंह का निवर्तमान पार्षदों ने किया स्वागत : छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

नवागत सीईओ दिग्विजय सिंह का निवर्तमान पार्षदों ने किया स्वागत

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

अयोध्या। छावनी परिषद अयोध्या के नवागत मुख्य अधिशासी अधिकारी (आईडीईएस) दिग्विजय सिंह का शुक्रवार को निवर्तमान पार्षदों ने छावनी कार्यालय में बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षदों ने छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर सीईओ से चर्चा की।

निवर्तमान पार्षद मोहम्मद अपील 'बबलू' ने बताया कि पूर्व मुख्य अधिशासी अधिकारी जिज्ञासा राज का स्थानांतरण कर उन्हें दिल्ली स्थित रक्षा संपदा महानिदेशालय मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर दिग्विजय सिंह ने अयोध्या छावनी के सीईओ का कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व वह रुड़की कैंट में मुख्य अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

मोहम्मद अपील 'बबलू' ने नवागत सीईओ से मुलाकात कर छावनी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से कई विकास योजनाएं लंबित हैं। इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने की जरूरत है, ताकि छावनी क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने छावनी की जनता की ओर से विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस पर सीईओ दिग्विजय सिंह ने सभी जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और लंबित विकास योजनाओं को गति देने का भरोसा दिलाया।

सीईओ ने कहा कि सभी के सहयोग से छावनी अयोध्या के विकास को नई गति दी जाएगी। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छावनी क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के साथ राष्ट्रीय पटल पर भी इसकी पहचान को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद विनीश चौहान और निवर्तमान पार्षद शादाब आलम मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें