: निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है: पुण्डरीक गोस्वामी
Fri, Jan 26, 2024
मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी ने कहा - राम इस देश की आत्मा है, 22 जनवरी को पूरी दुनिया इस दृश्य को देख चुकी
कथा को सम्बोधित करते उदासीन संगत ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर श्रीमहंत डा भरत दास जी
जब तक आप परमात्मा में विलीन नहीं होंगे तब तक आपकी यात्रा मंगलमय नहीं होगी
कथा में उपस्थित संत महंत
अयोध्या। श्री राम मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा अन्तर्गत श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह "भये प्रकट कृपाला उत्सव" के द्वितीय दिवस उदासीन संगत ऋषि आश्रम में चहुंओर प्रेम की रसधार में संत साधक गोता लगा रहें थे। व्यासपीठ से वृंदावन के राधारमण सरकार के परमभक्त ख्यातिलब्ध कथाव्यास श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी के श्रीमुख से भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहें है। आज कथा के द्धितीय दिवस आचार्य श्री ने कथा आरंभ में अयोध्या के महत्व को दर्शाया, कहा 'सिया राम मय सब जग जानी करहू प्रणाम जोड़ी जग पानी' पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राम इस देश की आत्मा है और इस 22 जनवरी को पूरी दुनिया इस दृश्य को देख चुकी है।
महाराज श्री ने बताया की कई लोग कहते है की हमारे शास्त्रों और ऋषि मुनियों के द्वारा बताये गए मार्ग एवं साधनो का पालन करने के बाद भी हमें ईश्वर की प्राप्ति क्यों नहीं होती ? महाराज श्री ने बहुत ही सुन्दर जवाब देते हुए बताया की हमें ईश्वर की प्राप्ति इसलिए नहीं होती क्यूंकि हम ईश्वर को पाने वाले मार्ग पर अपने आप को पूर्णता समर्पण किये बिना ही छोड़ देते है। इसलिए हमारे हाथ असफलता लगती है,जब तक आप परमात्मा में विलीन नहीं होंगे तब तक आपकी ये यात्रा मंगलमय नहीं होगी।उन्होंने कहा कि सत्यं परमं धीमहि इस संसार में एक ईश्वर ही सत्य है जो दिख रहा है वह केवल वह प्रभु की माया है। भागवत की उत्पत्ति के बारे में बताया सुखदेव भगवान को श्री व्यास जी महाराज ने भागवत को प्रदान किया वही भागवत कथा आज हम सब को सुनने को मिल रही है। महाराज श्री ने बताया कि परमात्मा इस संसार में अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेक, अनेक अवतार लेकर आते भागवत में चौबीस अवतारो के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार रहते है। उदाहरण में पांडवो के लिए भगवान सारथी बने। महाभारत की कथा में के बारे में भी महाराज जी ने कहा कि कौरव और पांडवों के युद्ध में विजय सत्य की ही होती है। जिसके रक्षक प्रभु होते हे उसे इस संसार में कोई नहीं हरा सकता। आचार्य जी ने पांडवों की कथा को बताया अपने कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक उपाय हे भक्ति को दो प्रकार की बताया निष्काम भक्ति और सकाम भक्ति। निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है। आज की कथा में अध्यक्षता कर रहें श्रीमहंत डा भरत दास, जगद्गुरू रंगनाथाचार्य जी रामानुज कोट उज्जैन, बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश दास, श्रीमहंत डा रामानन्द दास, स्वामी कुरेशाचार्य,स्वामी शशिधराचार्य ने कथा प्रारंभ होने से पूर्व अपने प्रवचनों के द्वारा सभी को आशीष दिया। इस मौके पर सत्यनारायण जी मौर्य, रिटायर्ड आईपीएस विजयपाल सिंह, आईपीएस एस एन सिंह सहित बड़ी संख्या में संत साधक व आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी के शिष्य परिकर मौजूद रहें।
भगवान रामलला के सम्मुख आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी व आईपीएस एसएन सिंह गणतंत्र दिवस पर सामुहिक राष्ट्रगान करते हुए
संगीत महोत्सव का आनंद लेते आचार्य श्री
: 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी
Thu, Jan 25, 2024
अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप मे तैयार हो रही है वृहद टेंट सिटी
अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा बाद दर्शनार्थियों की आने वाली अपार संख्या के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान मूर्त रूप ले रहा है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भगवान श्रीरामलला मंदिर के दर्शन के लिए बहुत बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने और उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन फील्ड टाउनशिप क्षेत्र में उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे टेंट सिटी का निरीक्षण किया। इस टेंट सिटी में लगभग 25 हजार श्रद्धालु एक साथ ठहर सकते हैं। उन्होंने सभी डॉरमेट्री में स्थित बेड्स की नम्बरिंग करने, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता के साथ ही सभी व्यवस्थायें समुचित रखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि डॉरमेट्री और परिसर में इलेक्ट्रिक और फायर सेफ़्टी के सभी मानकों का अनुसरण किया जाए तथा पर्याप्त वेंटिलेशन भी रहे। उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की निरंतर साफ सफाई करने और परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी के मध्य बनी सड़कें ऊंची-नीची हैं जिसमें बरसात होने पर जल भराव होने की संभावना है, इसलिए इन गड्ढों को भरा जाय तथा सड़कों को रोलर चलाकर मोटरेबुल बनाया जाय। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेन्ट सिटी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा इसे आकर्षक एवं साफ-सुथरा बनाया जाय। सम्पूर्ण टेन्ट सिटी परिसर में नियमित रूप से अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा आगन्तुकों के लिए अच्छे शौचालय एवं शुद्ध पेयजल के साथ ही समस्त आधारभूत सुविधाएं सुगमता से एवं अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करायी जाय।
: सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर
Thu, Jan 25, 2024
श्रद्धालुओं को हो रहे रामलला के सुगम दर्शन
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सीएम ने गठित की है अधिकारियों की उच्चस्तरीय कमेटी
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में दर्शनार्थियों की भारी आवक देखने को मिल रही है। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद पहली बार आमजन मानस के लिए खोले गए मंदिर में लगातार दर्शनार्थी पहुंचकर सुगम दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तीसरे दिन भी जन्मभूमि मार्ग पर दर्शनार्थियों की अटूट कतार बनी रही, लेकिन पहले दिन की अपेक्षा गुरुवार को यहां आपाधापी बिल्कुल भी नहीं दिखी। मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही रामभक्तों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का असर दिखने लगा है। सीएम द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में प्रशासन और पुलिसबल व्यवस्था सुधारने में लगातार जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस तरह ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक करके निर्देश दिये गए उससे स्थिति में बहुत सुधार आया है। इसके कारण मंगलवार को 5 लाख और बुधवार को करीब ढाई लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने सुगम दर्शन प्राप्त किये। वहीं गुरुवार को दर्शनार्थियों को दर्शन लाभ प्राप्त करने में कही कोई दिक्क़त नही दिखाई दी। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए पूरे देशभर से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। शुरुआती दो दिन में ही तकरीबन 8 लाख रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन कर चुके हैं। ये सभी श्रद्धालु अब अपने अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिसबल लौटने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से भेजने के कार्य मे जुटा है, साथ ही आ रहे नए रामभक्तों को सुगम दर्शन भी कराया जा रहा है। अयोध्या में श्रीरामलला के सुगम दर्शन व श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एक कमेटी गठित की गयी, जिसके निर्देशन में श्रीरामजन्मभूमि परिसर मे समस्त व्यवस्थाएं मैनेज की जाए रही हैं। इस कमेटी मे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अगुवाई में मुख्य सचिव, डीजीपी व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हैं।