: सपा ने डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू को बनाया महापौर प्रत्याशी
Thu, Apr 13, 2023
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार
अयोध्या। यूपी में निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर तिथि की घोषणा होते ही अयोध्या मे समाजवादी पार्टी ने अपने महापौर पद के प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। सपा सें डॉ आशीष पांडे दीपू को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। नगर निगम का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर डॉ आशीष पांडे दीपू ने़ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी अयोध्या गंगा जमुनी तहजीब की ऐतिहासिक नगरी सें मुझे महापौर पद का प्रत्याशी चुना गया इसके लिए हम सभी बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूँ।इ स नगरी की शान को बचाने औऱ समाजवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आदरणीय अखिलेश यादव ने मुझे जिम्मेदारी दिया है मैं पूरी तरह से इसका पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश यही रहेगी कि मै अपने शरीर का खून- खून का एक-एक कतरा अयोध्या की धरती को सींचने तथा जनमानस के जीवन की रक्षा करने के लिए मे बलिदान करुँगा। वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के साथ किया उत्पीड़न, विकास के नाम पर अयोध्या वासियों के साथ किया गया छल, समाजवादी पार्टी विकास करने वाली पार्टी है, अयोध्या का व्यापारी परेशान, किसान परेशान, गरीब परेशान, आम जनमानस के मुद्दे को लेकर पार्टी नगर निगम का चुनाव लड़ेगी।
: बी.पी. मण्डल ने पिछड़े वर्ग के लोगों को दिलाया सम्मान : जयशंकर पाण्डेय
Thu, Apr 13, 2023
सपाईयों ने मनाई बीपी मंडल की 42वीं पुण्यतिथि
अयोध्या। समाजवादी पार्टी नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल की 42 वी पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई ।इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक जय शंकर पांडे ने इस मौके पर श्री मंडल के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख किया गया। श्री पांडे ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हो चुके हैं ।श्री पांडे ने बताया कि श्री मंडल ने ना सिर्फ समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाया बल्कि उनकी रोजी-रोटी के दिशा में भी किए गए प्रयास श्री मंडल की ही देन है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मंडल को एक महान नेता बताते हुए कहा कि ऐसे ही नेताओं के दिखाए रास्तों पर चलकर समाजवादी पार्टी ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि स्वर्गीय मंडल ने समाज के हर वर्ग के लिए एक मिसाल कायम की है हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा ।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की ।श्री चौधरी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जे पी यादव जिला सचिव अंसार अहमद बब्बन रामलखन यादव अवधेश यादव रमाकांत यादव चौधरी बलराम यादव बाबूराम गौड़ मदन यादव जगन्नाथ यादव डॉ अनुराग यादव दान बहादुर सिंह दुर्गेश बर्मा रियाज अहमद राकेश कुमार जसराज यादव आदि लोग मौजूद रहे स
: संत परम्परा की अनमोल कड़ी थे महंत मिथिलाशरण व महंत किशोरीशरण: महंत करुणानिधान शरण
Thu, Apr 13, 2023
सियाराम किला झुनकी घाट के प्रथम व द्धितीय आचार्य को संत धर्माचार्यों ने किया नमन
पूर्वाचार्य को पुष्पांजलि अर्पित करते संत
पूर्वाचार्यों की परम्परा को प्राणपण से आगे बढ़ाकर गौरवान्वित है सियारामकिला
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी में अनेक भजनानंदी संत हुए है। ऐसे संत जो भगवद भजन में ही अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिये। उन संतों में एक थे परम पूज्य महंत मिथिलाशरण महाराज व पूज्य महंत किशोरीशरण महाराज। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित प्रतिष्ठित पीठ सियाराम किला झुनकी घाट के प्रथम आचार्य महंत मिथिलाशरण जी महाराज की 33वीं व द्धितीय आचार्य महंत किशोरीशरण जी महाराज की 24वीं पुण्यतिथि आज बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इन दिग्गज आचार्यों से मात्र सियाराम किला ही नही सम्पूर्ण रामनगरी आलोकित है।
रामनगरी में साधना एवं सिद्धि के पर्याय स्वामी जानकीशरण जी महाराज झुनकी बाबा के शिष्य मिथिलाशरण जी को गुरु परम्परा के प्रति समर्पित पहुंचे हुए साधक यशश्वी महंत के रुप में याद किया जाता है। सियाराम किला के रुप में एक धार्मिक संस्था को भव्यता देने वाले पूज्य मिथिलाशरण जी को जब लगा कि उनका शरीर थक रहा है, तो उन्होंने महंती छोड़ने में एक पल की भी देरी नही की और अंतिम श्वांस लेने के 6 वर्ष पूर्व ही उन्होंने महंती अपने शिष्य किशोरीशरण जी को प्रदान की। यह निर्णय सियाराम किला की गौरवपूर्ण परम्परा में चार चांद लगाने वाला रहा। गुरु भक्त के रुप में पूज्य किशोरीशरण जी आज भी स्मरणीय है, तो स्थान की मर्यादा के अनुरुप साधु सेवी के रुप में उनका कोई सानी नहीं है।
इन दोनो आचार्य के पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर में रामनगरी के विशिष्ट संतो ने आचार्य श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किये। यह सारा कार्यक्रम मंदिर के वर्तमान महंत करुणानिधान शरण जी महाराज के पावन सानिध्य व मंदिर के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक स्वामी प्रभंजनानन्द शरण जी महाराज के देखरेख में सम्पादित हुआ। कार्यक्रम में आज प्रातःकाल पूज्य महाराज श्री की चरण पादुका पूजन व भव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ।आये हुए अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीके से किया गया।
महंत किशोरीशरण जी महाराज के शिष्य एवं उत्ताराधिकारी वर्तमान महंत करुणानिधान शरण जी महाराज के अनुसार पूर्वाचार्यों ने सियाराम किला को परिपूर्ण धार्मिक केंद्र के तौर पर स्थापित करने में कोई कसर नही छोडी पर उनका प्रताप था वे मठ मंदिर के बजाय प्रभु भक्ति एवं चरित्र निर्माण के पक्षधर थे, आज हम पूर्वाचार्यों की इस परम्परा को प्राणपण से आगे बढ़ाकर गौरवान्वित है। इस अवसर पर आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला श्रीमहंत मैथिली रमण शरण,जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, श्रीमहंत सियाकिशोरी शरण, महंत जनार्दन दास,महंत रामकुमार दास, महंत रामनरेश दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत राम दास, महंत मनीष दास, महंत हरिभजन दास, महंत रामजीशरण, करुणानिधान भवन के अधिकारी राम नारायण दास,अग्रवाल सभा से जुडे उत्तम बंसल, सुदीप भूषण सिंह, अभिषेक अग्रवाल, अन्जनी गर्ग, अनुभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।