: राम मंदिर हमारी आस्था का विषय : एकनाथ शिंदे
Sun, Apr 9, 2023
तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सीएम एकनाथ शिंदे को सोने का धनुष बाग, चांदी का मुकुट व गदा भेंट किया
प्रेसवार्ता करते सीएम एकनाथ शिंदे व योगी सरकार के मंत्री स्वत्रंत देव सिंह
अयोध्या में बनेगा बाला साहब महाराष्ट्र भवन
अयोध्या। अयोध्या और राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है यह हमारी भावनाओं से जुड़ी है श्रद्धा और अस्मिता भी है अयोध्या हमारे लिए आत्मीयता का विषय है दिल में खुशी की लहर है 500 साल का इंतजार करने के बाद जो एक सपना लग रहा था हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का सपना था हिंदू विचारधारा संगठन का सपना था राम मंदिर हिंदू आस्था का प्रतीक है अस्मिता का प्रतीक है अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण भी देखा इतनी तेजी से काम होगा कोई सोच भी नहीं सकता था आज राम मंदिर पूरा होने जा रहा है यह सपना लग रहा था लेकिन तमाम राम भक्तों की आशा सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह काम शुरू हुआ और आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2024 में मूर्ति स्थापना भी होगी इसके आगे भी काम चलता रहेगा राम मंदिर परिसर में एक अनुभव मिला राम मंदिर का निर्माण आगे बढ़ रहा है यह हमारे लिए और ज्यादा खुशी की बात है इस दौरान का दौरा राम मंदिर का निर्माण हो रहा है मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनका सहयोग कर रहे हैं उनकी निगरानी में मंदिर का निर्माण हो रहा है हमें धनुष बाण भी मिला है पार्टी का नाम भी मिला है मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार में प्रभु रामचंद्र जी का राम लला का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं सभी मेरे साथी मंत्री गण विधायक गण सांसद गण मौजूद है आज का दिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य का दिन है आज का दर्शन आज की यात्रा है मैं कभी जिंदगी में भूल नहीं पाऊंगा इससे पहले भी मैं आता था नियोजन करने आता था लेकिन आज मेरे कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का नियोजन किया है और यात्रा का नियोजन बहुत ही शानदार किया है। महाराष्ट्र की पूरी सरकार अयोध्या में आ है हमारे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आए थे।। संतु मानतो का आशीर्वाद भी लूंगा। कई लोगों को इस से एलर्जी भी हुई है और दर्द भी हुआ है शिवसेना और भाजपा के लिए अयोध्या कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है यह हमारे लिए आस्था का विषय है यहां पर विकास के कार्य हो रहे हैं योगी जी को भी धन्यवाद दूंगा उनके मंत्रियों को भी धन्यवाद दूंगा देवेंद्र फडणवीस भी समय निकालकर अध्याय मैं उनको भी धन्यवाद दूंगा राम मंदिर बनने के बाद लोगों को रोजी-रोटी भी मिलेगी हमारी अयोध्या यात्रा आनंद देने वाली यात्रा है लेकिन कुछ लोग हैं जिनको तकलीफ होती है कई लोग जानबूझकर कई लोगों को हिंदुत्व की एलर्जी रही है और वह भी रही है आजादी के बाद भी जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे गलतफहमी फैला रहे थे हिंदुत्व जीवन प्रणाली है सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा हिंदू है हमारा हिंदू अन्य धर्मों का अनादर करने वाला नहीं है सबको साथ लेकर चलने वाला है 2014 में हिंदुत्व की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थिति में आई है समाज में एक जन जागरण हुआ सम्मान मिला हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे काजू अयोध्या के बारे में विचार थी जो सोच थी वह कहते थे गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक है 2019 में लोगों के दिल में जो बात थी महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा की सरकार बने साथ में चुनाव लड़े थे चुनाव लड़ने के बाद लोगों की अपेक्षा थी कि सरकार भाजपा शिवसेना की बनेगी लेकिन खुशी की लालच में गलत कदम उठाया गया लेकिन हम लोगों ने आठ 9 महीने पहले इसको सुधार दिया जो अपेक्षा थी हमने वही सरकार स्थापित की। हम दोनों की विचारधारा को लेकर अयोध्या में दर्शन के लिए आए हैं जो जानबूझकर लोग कर रहे हैं उनको पहले कई लोग कहते थे पहले मंदिर फिर सरकार लेकिन जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया वे कुछ नहीं कर पाए और आप बाला साहब ठाकरे का सपना पूरा करने का काम मोदी जी ने किया है लोग कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया। अब कुछ लोग गए 14 वर्ष का वनवास उनके पिताजी की जो मंसा थी जो सपना था उसके खिलाफ जाकर सत्ता की लालच में क्या-क्या नही किया।। आप आरोप लगाते जाइए हम काम से जवाब देंगे। हमने जनहित मे कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो पिछले सरकारों ने निर्णय नहीं लिए हमारी सरकार किसानों की है हमारी सरकार कामगारों की है हमारी सरकार महिला की व गरीब जनता की है। मैं ऑफिस पर बैठकर घर में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं मैं फील्ड में जाकर काम करता हूं मैं मुंबई में कार्यकर्ताओं को ट्रेन से विदा करने आया था सब जानते हैं यह आदमी जमीन से जुड़ा हुआ है मैं एयर कंडीशन ऑफिस में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हुं।। अयोध्या से हमारा पुराना रिश्ता है कार्य सेवा में भी की है ठाकरे साहब का जो रिश्ता अयोध्या से है जो नाता है वह राजनीतिक नहीं है भावनात्मक है। अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए सरकार से अपील की है योगी जी से हमने कहा है कि अयोध्या में बाला साहब महाराष्ट्र भवन बनेगा। इससे पूर्व रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर महंत जगद्गुरू परमहंस आचार्य जी महाराज ने लाखों रुपयें का सोने से निर्मित धनुष बाण चांदी का मुकुट समेत भव्य गदा भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस भेंट की चर्चा पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होती रही।
: रामलला व संतो की शरण में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे
Sun, Apr 9, 2023
कहा, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना हो रहा पूरा
आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में संतो का आशीर्वाद लेते सीएम
आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में संतों का लिया आशीर्वाद
किलाधीश महंत मैथली रमण शरण महाराज ने भेंट किया चांदी का धनुष बाण
संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सीएम शिंदे ने लिया आशीर्वाद
हनुमानगढ़ी में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में नागा साधुओं ने सीएम का किया स्वागत
अयोध्या। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रविवार सुबह की सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने प्रभु राम की आरती उतारी। इसके बाद हनुमान गढ़ी पहुंचे जहां कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में नागा साधुओं ने सीम एकनाथ शिंदे का स्वागत किया। इस मौके पर महंत बलराम दास, महंत इन्द्र देव दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंतदास, पहलवान राजेश दास, पहलवान मनीराम दास, अभिषेक दास आदि लोग मौजूद रहें। इसके बाद शाम को लक्ष्मणकिला में सीएम एकनाथ शिंदे संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे जिसका संयोजन महंत मैथली रमण शरण ने किया। इस मौके पर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामशरण दास, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य,महंत गौरीशंकर दास, महंत मिथलेश नन्दनी शरण, मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास सहित बड़ी संख्या में संत धर्माचार्य मौजूद रहें।
संतों का आशीर्वाद लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, महाराष्ट्र के ऊपर से सभी संकट दूर हो जाएं। महाराष्ट्र की जनता सुखी हो जाए। दर्शन करके व संतो का आशीर्वाद लेकर बहुत खुशी मिली। शिंदे ने कहा, यात्रा में एक अलगपन महसूस होता है। हमे प्रभु राम की कृपा से धनुष बाण भी मिला है, पार्टी का नाम भी मिला है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं राम जी का आशिर्वाद लेने आया हूं। हमारे सभी सहयोगी नेता, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं के लिए ये सौभाग्य का दिन है। बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है। सीएम योगी से हुई वार्ता को लेकर हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन अयोध्या में बनाए जाने का महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ऐलान भी किया। इस मौके पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
: महाराष्ट्र के सीएम ने किये ऋषभदेव जैन मंदिर व ज्ञानमती माताजी के दर्शन
Sun, Apr 9, 2023
अयोध्या। रायगंज स्थित भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन बड़ी मूर्ति मंदिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उनके साथ पधारे मंत्रीमण्डल के अनेक मंत्रियों के साथ में भगवान ऋषभदेव की ३१ फुट उत्तुंग प्रतिमा के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर दर्शन लिए एवं भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की शांति की कामना। तदुपरांत जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी भारतगौरव गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी का श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर स्वागत किया एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। महाराष्ट्र (नासिक) में निर्मित १०८ फुट भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा का ग्रंथ मुख्यमंत्री जी को भेंट किया। इसी शृंखला में जैन मंदिर समिति के मंत्री विजय कुमार जी ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किया एवं डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने माननीय मुख्यमंत्री जी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। महाराष्ट्र से पधारे चन्द्रशेखर कासलीवाल ने मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। साथ में आये हुए समस्त मंत्रीमण्डल को अंग वस्त्र देकर समिति के द्वारा स्वागत किया गया। गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता को कुशलता एवं धर्मनीति के साथ राजनीति को चलाते हुए सुख-शांति और समृद्धि की स्थापना राज्य में करें, यही हमारा मंगल आशीर्वाद है। क्योंकि भगवान ऋषभदेव इस पृथ्वी पर प्रथम राजा थे, जिन्होंने प्रजा को राज्य संचालन एवं राज्य नीति का उपदेश सर्वप्रथम इसी भूमि से दिया है। भगवान ऋषभदेव समेत पाँच तीर्थंकरों की यह जन्मभूमि है। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी ने भी मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि मैं प्रथम बार अयोध्या आया हूँ। मुझे भगवान ऋषभदेव के दर्शन प्राप्त हुए, मन में बहुत आल्हाद हुआ। इस भू पर आकर यहाँ के इतिहास को जाना एवं जैन साध्वी जी ने मांगीतुंगी में प्रतिमा का निर्माण किया। यह महाराष्ट्र के लिए एक गौरव है एवं समस्त तीर्थक्षेत्र कमेटी को शुभेच्छा प्रेषित करता हूँ।