: डॉ. अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
Fri, Apr 14, 2023
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर ने देश के लिए जो कुछ भी किया उसने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने सभी धर्मों के विकास के लिए जो कार्य किया वह अब मील का पत्थर साबित हो चुके हैं । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आज देश को एक बार फिर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे नेताओं की जरूरत है उनके दिखाए गए रास्तों पर चलकर देश को उन्नति के रास्ते पर पहुंचाया जा सकता है । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ही महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते का अनुसरण किया है आगे भी वह ऐसा करके समाज को उन्नति के रास्ते पर रखने का प्रयास करेंगे । पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं से उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबूराम गौड हामिद जाफर मीसम राम अचल यादव चौधरी बलराम यादव दान बहादुर सिंह जेपी यादव मो हलीम पप्पू स्वामीनाथ बर्मा अमृत राजपाल बलराम मौर्या छोटे लाल यादव अवधेश यादव अंसार अहमद बब्बन सरोज यादव रोली यादव मुस्कान सावलानी राकेश यादव ओपी पासवान डॉ अनुराग यादव राम बक्स यादव महंत अनिल मिश्रा गणेश दत्त पांडे विद्याभूषण पासी जगन्नाथ यादव मोहम्मद सोहेल शोएब खान सुखराम यादव रामानंद यादव फौजी अमरनाथ यादव बबलू पासी प्रदीप यादव विनोद लोधी आदि लोग मौजूद रहे ।
: सपा मेयर प्रत्याशी दीपू ने रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान
Fri, Apr 14, 2023
पीलिया से पीड़ित बच्ची को नहीं मिल पा रहा था ए पॉजिटिव ब्लड
अयोध्या। समाजवादी पार्टी सें मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे,दीपू मे दरियादिली की मिशाल पेश की। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर एक बच्ची की जान बचाई। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नही था, बच्ची के पिता ने आशीष पांडे को फोन किया औऱ रो-रो कर अपनी बच्ची की पीड़ा सुनाई उसी वक्त कार्यक्रम को छोड़कर आशीष पांडे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। दरअसल पीलिया से पीड़ित बच्ची आकांक्षा जयसवाल है। वही पीड़ित बच्ची के परिजन ने डॉक्टर अशीष पांडे का आभार जताया। इस दौरान डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुरू से आवाहन रहा है। चाहे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति हो जो किसी भी प्रकार से पीड़ित हो उसकी हर संभव मदद समाजवादी के लोग करें।उसी संकल्पबध के द्वारा बच्ची को मैंने ब्लड डोनेट किया और पिता से हर प्रकार की सुविधा देने का आश्वासन दिया। पिछले 12 सें 15 वर्षों से जनेश्वर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविरघ् आयोजित कर रहे हैं। रक्त के अभाव से जूझ रहे लाखों लोगों की जान बचाई है। अगर अयोध्या की जनता हमें यहां महापौर चुनती है, तो चाहे वो चिकित्सा के क्षेत्र, रक्तदान हो ये हमारा संकल्प रहा है। लोगों को जागरूक करूंगा। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें। जिससे जरूरतमंदों को बचाई जा सके जान।बता दे कि आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे जनपद में ब्लड मैन के नाम से जाने जाते हैं. औऱ कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी ने आशीष पांडे को अयोध्या नगर निगम से मेयर का टिकट दिया है।
: महाराष्ट्र के सीएम अयोध्या के विकास व सांस्कृतिक में होगें भागीदारी: अनूप चौधरी
Fri, Apr 14, 2023
श्री चौधरी ने महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम से मुलाक़ात कर अयोध्या धाम आने के लिये व्यक्त किया आभार
उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र जी से मुलाकात करते भाजपा नेता अनूप चौधरी
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी राम नगरी अयोध्या पहुंचे। प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे के बाद मुंबई में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ जहां एकनाथ शिंदे जी मुख्यमंत्री महाराष्ट्र व उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र जी से मुलाक़ात हुई अयोध्या धाम आने के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही अयोध्या के विकास और योगी जी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा की यूपी पहले अपराध के लिए जाना जाता था लेकिन अब विकास के लिए जाना जाता है। श्रीचौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कई मुद्दों पर बात हुई। वह बहुत जल्द दोबारा अयोध्या दौरा करेंगे और इस बार का दौरा धार्मिक दौरे के साथ सांस्कृतिक दौरा भी होगा क्योंकि अयोध्या पूरे विश्व का केंद्र बिंदु है और यहां सभी राज्य अयोध्या में अपने राज्य के भवन के साथ सांस्कृतिक डेवलपमेंट भी चाहते हैं। जिससे वहां के कल्चर, वहां की संस्कृति अयोध्या में भी दिखे।
उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे भी चाहते हैं कि अयोध्या में महाराष्ट्र की संस्कृति और यहां के कुछ धार्मिक स्थल अयोध्या में डिवेलप किए जाएं जिसको लेकर वे दूसरा दौरा करेंगे। वह सांस्कृतिक विकास के लिए भी होगा और यह हमारे अयोध्या के लिए बहुत सुखद है कि एक ही स्थान पर सभी देशों सभी प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को देखने का मौका मिलेगा। इससे श्रद्धालु अयोध्या में कई दिन रुकेंगे जिससे अयोध्या के लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। श्री चौधरी ने कहा कि शिंदे साहब से रोजगार को लेकर भी बात हुई।