: जैन मंदिर रायगंज में महापंचकल्याणक महोत्सव आज से
Sat, Apr 29, 2023
झण्डारोहण के साथ महापंचकल्याणक का होगा भव्य शुभारंभ
चौबीसी की 720 प्रतिमाएं एवं भगवान ऋषभदेव के मोक्षगामी 101 पुत्रों के साथ भगवान भरत स्वामी की 31 फुट उत्तुंग प्रतिमा का होगा महापंचकल्याणक
अयोध्या। रायगंज स्थित भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि दिगम्बर जैन बड़ी मूर्ति स्थल पर अनेक उत्सव महोत्सव के साथ 30 अप्रैल से 7 मई तक सम्पन्न होगा महापंचकल्याणक। भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति स्थित प्रांगण में अनेक संत महापंचकल्याणक में सम्मिलित होने के लिए ससंघ पहुँच चुके हैं। महोत्सव की सम्प्रेरिका भारतगौरव गणिनीप्रमुख आर्थिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ससंघ विराजमान हैं। इसी श्रृंखला में आचार्य श्री विपुलसागर जी महाराज, आचार्य श्री विशदसागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री अनुसरणसागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य देने के लिए तीर्थ परिसर में पहुँच चुके हैं। 30 अप्रैल को प्रातः महोत्सव झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हो जायेगा। समारोह का झण्डारोहण करेंगे श्रावक श्रेष्ठी श्री राजकुमार जैन, ध.प. श्रीमती आशा जैन, वीरा बिल्डर्स, दिल्ली। झण्डारोहण से पूर्व सौभाग्यवती महिलाओं के द्वारा घटयात्रा मंगल कलश लेकर निकाली जायेगी, जिसमें सौभागयवती
महिलाओं के द्वारा घटयात्रा मंगल कलश लेकर निकाली जायेगी, जिसमें सौभागयवती महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं मंगल कलश मस्तक पर लेकर चलेंगी। संस्था के अध्यक्ष एवं पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के निद्रेशन में सम्पूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न किया जायेगा। महोत्सव को विधिविध नपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संहितासूरि प्रतिष्ठाचार्य श्री विजय कुमार जैन- जम्बूद्वीप, मालगांव निवासी पं. वृषभसेन उपाध्ये, लखनऊ नि. अकलंक जैन, तिवरी नि. सतेन्द्र जैन एवं श्री अजीत जैन, आदि विद्वान् अयोध्या पहुंच चुके हैं।
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने बताया कि वर्तमान चौबीसी के 5 तीर्थकरों की जन्मभूमि है अयोध्या, जिसमें वर्तमान चौबीसी के ऋषभदेव अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ एवं अनंतनाथ भगवान का जन्मभूमि है। जन्मस्थान टोंक पर विशाल जिनमंदिर बने हुए हैं एवं प्राचीन चरण विराजमान हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एक महापूजा है, जिसमें पाषाण को भगवान बनाने की किया सम्पन्न की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा जिनबिम्बों की जाती है। अनेक मंत्रों के द्वारा कुछ पाषाण के अंदर भगवान का स्वरूप प्रगट हो जाता है। 30 अप्रैल को झण्डारोहण, यागमण्डल विधान एवं गर्भकल्याणक की क्रियाएं की जायेंगी। 1 मई को भगवान का जन्मकल्याणक 2 मई को तपकल्याणक 3 मई एवं 4 मई को केवलज्ञानकल्याणक, 5 मई को मोक्षकल्याणक, 6 एवं 7 मई को रत्न की तीस चौबीसी का महामस्तकाभिषेक सम्पन्न किया जायेगा। 30 चौबीसी की 720 प्रतिमाएं एवं भगवान ऋषभदेव के मोक्षगामी 101 पुत्रों की एवं भगवान भरत स्वामी की 31 फुट उत्तुंग प्रतिमा का महापंचकल्याणक संतों के सान्निध्य में सम्पन्न किया जाना है। जिसमें मुख्यरूप से देश के विभिन्न अंचलों से श्रद्धालुगण पधार चुके हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, झारखंड, गुजरात आदि प्रान्तों से भक्तगण बड़ी संख्या में पधार चुके हैं। कार्यक्रम का आकर्षण विशाल ए.सी. पंडाल निर्मित किया गया है, जिसमें विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी. पारिख पधार रहे हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल को समिति के द्वारा आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के सौ धर्म इन्द्र श्री अध्यात्म घ.प. श्रीमती अर्पिता जैन, लखनऊ, भगवान के माता-पिता श्री अनिल-अनीता जैन- दिल्ली आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था श्री जम्बू प्रसाद जैन - गाजियाबाद की तरफ से रहेगी।
: अवध टी स्टाल का हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की होगी सेवा
Fri, Apr 28, 2023
संकट मोचन हनुमान किला महंत परशुराम दास ने फीता काटकर किया शुभारंभ
अयोध्या। श्री राम नगरी में प्रभु श्री राम के जन्म स्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या अयोध्या में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की सेवा भावना से अयोध्या बाईपास फोरलेन के नीचे साकेत पेट्रोल पंप के पास श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दिलीप अग्रवाल के निर्देशन में अवध टी स्टाल का शुभारंभ संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज गोपाल पोद्दार, घनश्याम जयसवाल और नवनीत सिंह ने किया। उद्घाटन करते हुए परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि यह दुकान नहीं बल्कि सेवा के लिए खोला गया सेवा केंद्र है जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा होगी। दिलीप अग्रवाल ने बताया कि श्री महाराज जी के आशीर्वाद से यह कार्य प्रारंभ हुआ है और पूरे तन मन से मैं निरंतर अयोध्या में आने वाले लोगों की सेवा करता रहूंगा।अतिथियों का स्वागत प्रकाश अग्रवाल और किशन अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर अशोक अग्रवाल विष्णु अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जन भावना और सेवा के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है अयोध्या का यह प्रवेश द्वार है इसलिए श्रद्धालुओं की जितनी सेवा हो सकेगी उतना किया जाएगा जिससे अयोध्या की ख्याति अयोध्या के अनुरूप पूरे विश्व में पहले।
: व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी का किया स्वागत
Thu, Apr 27, 2023
तकपुरा में शिक्षकों, चिकित्सकों व छात्रों द्वारा स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
दर्जन भर स्थानों पर जनसम्पर्क के दौरान लोगो ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत
अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी का स्वागत किया। तकपुरा दर्शननगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विभिन्न शिक्षक संस्थानों के प्रबन्धक डा सर्वेश कुमार वर्मा के नेतृत्व 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ में दर्जन भर स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत हुआ।
स्वागत समारोह के कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाओं की श्रंखलाएं अयोध्या को प्रदान की है। परन्तु इस विकास में धार्मिक व आध्यात्मिकता का भी समावेश हो। सम्पूर्ण विश्व के लिए शोध का विषय अयोध्या की संस्कृति से श्रद्धालु व पयर्टक परिचित हो तथा यहां से आदर्श व मर्यादा की शिक्षा ग्रहण करके वह वापस जाय यह हमारी प्राथमिकताओं में होगा। डबल इंजन की सरकार अयोध्या का विकास कर रही है। परन्तु इस विकास को सम्बल प्रदान करने के लिए त्रिपल इंजन की सरकार की आवश्यकता है। जिसके लिए नगर निगम तथा सभी पार्षदां की ऐतिहासिक विजय होना आवश्यक है। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि हमारी बुनियादी जरुरतों के लिए नगर निगम का महापौर हमारें बीच का होना चाहिए। जो हमारी अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाकर उसे पूरा करने का सामर्थ्य रखता है। वर्तमान में व्यापारियों की समस्याओं से भी प्रत्याशी को अवगत कराया गया है। भाजपा नेता सुप्रीत कपूर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, बब्लू मिश्रा, रीना द्विवेदी जानकी महल के पुजारी पंकज मिश्रा व व्यापारियों में कमल कौशल, अंजनी वर्मा, नितिन गुप्ता, नीरज जायसवाल, रत्नाकर मिश्रा, शैलेन्द्र सोनी, प्रवीण रस्तोगी, मोहित सिंह बाबी, राजेश गौड़, राजेश माखेजा, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, दयाल दास, रजत चौधरी, अंकित चौरसिया, विजय प्रकाश वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
तकपुरा में स्वागत के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धक डा सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि रामनगरी अयोध्या आने पर श्रद्धालुओं के भीतर स्वतः आध्यात्मिक उर्जा का संचार हो जाता है। यहां पयर्टन के विकास हेतु अयोध्या स्थित आध्यात्मिक उर्जा के केन्द्रों का विकास व उनके बारें में वैश्विक स्तर पर लोगो को जानकारी होना चाहिए। जिसके लिए भाजपा ने इस बार महापौर प्रत्याशी के रुप में महंत गिरीश पति त्रिपाठी का चयन किया है। इस चुनाव में भाजपा बड़ी विजय की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर डा शशांक वर्मा, कृष्ण मोहन सिंह, सूर्यभान वर्मा, प्रेम मोहन सिंह, संदीप वर्मा, बृजेश वर्मा, रवि वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, डा आरडी वर्मा, फूलचंद वर्मा, सत्यजीत वर्मा, शैलेन्द्र, ओम प्रकाश, प्रमोद, तुलाराम वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, राजकमल, दीपक वर्मा, कुलदीप वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पत्नी लक्ष्मी त्रिपाठी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर जनसम्पर्क अभियान की शुरुवात मऊशिवाला के पास स्थित मिश्रियाना से हुई। लक्ष्मी त्रिपाठी ने यहां महिलाओं से मुलाकात की तथा संगोष्ठी में ग्रामीणों को सम्बोधित भी किया। इसके साथ में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।